मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 नवंबर 2026

राहुल गांधी ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा-उर्जित पटेल बैंकिंग प्रणाली को क्लीन रखना चाहते थे लेकिन प्रधानमंत्री विलफुल डिफॉल्टर्स को बचाना चाहते थे, इसलिए..

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विलफुल ड…

राहुल गांधी ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा-उर्जित पटेल बैंकिंग प्रणाली को क्लीन रखना चाहते थे लेकिन प्रधानमंत्री विलफुल डिफॉल्टर्स को बचाना चाहते थे, इसलिए..
राहुल गांधी ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा-उर्जित पटेल बैंकिंग प्रणाली को क्लीन रखना चाहते थे लेकिन प्रधानमंत्री विलफुल डिफॉल्टर्स को बचाना चाहते थे, इसलिए.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विलफुल डिफॉल्टर्स को बचाने का काम किया है, जिसके कारण रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल की नौकरी गई|




मंगलवार को रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर के बयान को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- "उर्जित पटेल बैंकिंग प्रणाली को क्लीन करने के प्रयास किया, इसलिए उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी... ..क्यों?......प्रधानमंत्री नहीं चाहते थे कि वे विल्फुल डिफाल्टरों पर कोई कार्रवाई करे|




दरअसल, आरबीआई के पूर्व गर्वनर उर्जित पटेल की हाल ही में एक किताब जारी है। इस किताब में मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने लोन न चुकाने वाले लोगों पर नरमी बरती और आरबीआई को भी ऐसा ही करने को कहा गया। इस मुद्दे पर राहुल ने अब केंद्र सरकार को घेरा है।


इस किताब में दावा किया गया था कि आरबीआई की तरफ से डिफॉल्टर को लेकर जो सर्कुलर जारी किया गया था, उसे लेकर सरकार की तरफ से आदेश दिया गया कि इसे वापस लिया जाए। बता दें कि, मोदी सरकार के कार्यकाल में उर्जित पटेल, रघुराम राजन आदि आरबीआई के गवर्नरों ने सरकार के साथ तनातनी के चलते इस्तीफा दे दिया था।



भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के अनुसार, एक नए दिवालियापन कानून को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच मतभेद थे। पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कहा हैं कि बैंकिंग प्रणाली को साफ करने के प्रयासों ने पटेल को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी| आचार्य ने कहा कि रिजर्व बैंक की स्वायत्तता को सरकार लगातार कमजोर करने की कोशिश कर रही थी, इसीलिए उर्जित पटेल को समय से पहले पद छोड़ना पड़ा|




गौरतलब है कि गत 24 जुलाई को ही रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल की भी पुस्तक Overdraft -saving the Indian saver रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने भी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं| उर्जित पटेल ने कहा है कि तत्कालीन वित्त मंत्री के साथ उनका मतभेद दिवालिया मामलों को लेकर सरकार के फैसलों से शुरू हुआ, जिनमें कंपनियों से काफी नरमी बरती गई थी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।