मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी, PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए देश में कोरोना के साथ-साथ बढ़ रही ब्लैक फंगस महामारी के लिए मोदी सरकार के कुशासन को जिम्मे…

मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी, PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे: राहुल गांधी
मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी, PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए देश में कोरोना के साथ-साथ बढ़ रही ब्लैक फंगस महामारी के लिए मोदी सरकार के कुशासन को जिम्मेदार ठहराया है|  कोरोना के साथ उपजी दूसरी बीमारियों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार के कुशासन के कारण भारत में कोरोना के साथ यह नयी महामारी फैल रही है। 



साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वैक्सीन के बाद अब देश में ब्लैक फंगस की दवा की कमी के मुद्दे के लिए भी मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया| उन्होंने कहा कि PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा,''मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है। वैक्सीन की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है। इससे जूझने के लिए PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।



बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए हमला करते रहते हैं। कल उन्होंने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की अपील की थी। राहुल गांधी ने देश में कोरोना रोधी टीकों की उपलब्धता की कथित कमी को लेकर शुक्रवार को चिंता जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह विलंब किए बिना लोगों का टीकाकरण करवाना चाहिए।



उन्होंने देश के कई जिलों में टीके की कमी के दावे संबंधी एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ''मोदी जी, (लोगों का) टीकाकरण करवाइए। विलंब मत करिए।''



उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सवाल किया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद प्रतिदिन मरने वालों की संख्या 4000 से ऊपर क्यों बनी हुई है? उन्होंने ट्वीट किया, ''चिकित्सा विशेषज्ञ जो कई साक्षात्कार दे रहे हैं, उन्हें निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए: जब रोजाना नए संक्रमणों की संख्या 4 लाख से घटकर 2.5 लाख के आसपास हो गई है, तो मरने वालों की संख्या अभी भी प्रति दिन 4000 से ऊपर क्यों है?''



बता दें कि,' कोरोनावायरस के साथ यह बीमारी भी देश के लिए एक नई मुसीबत बनती जा रही है|अब तक इसके कई राज्यों में फैलने की सूचना है| फूड एंड ड्रग फाउंडेशन और एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाया है कि कहीं हम दूषित आक्सीजन और डिस्टिल्ड वाटर की जगह नल के पानी का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे क्योंकि इससे भी ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।