मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली में Vaccine खत्म, आज से युवाओं का Vaccination बंद: बोले केजरीवाल -जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी वैक्सीन भेजी थीं वो खत्म हो गई हैं। कुछ वैक्सीन क…

दिल्ली में Vaccine खत्म, आज से युवाओं का Vaccination बंद: बोले केजरीवाल -जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया
दिल्ली में Vaccine खत्म, आज से युवाओं का Vaccination बंद: बोले केजरीवाल -जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है। केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी वैक्सीन भेजी थीं वो खत्म हो गई हैं। कुछ वैक्सीन की डोज़ बची हैं वो कुछ सेंटर में दी जा रही हैं, वो भी शाम तक खत्म हो जाएंगी। कल से युवाओं के वैक्सीनेशन के सभी सेंटर बंद हो जाएंगे|




मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी Vaccine भेजी थी वो खत्म हो गई है। केंद्र से हमने और Vaccine मांगी है। मुझे बहुत दुख है कि Vaccine खत्म होने के कारण हमें युवाओं के Vaccination Centres बंद करने पड़ रहे हैं।




केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत है, इसके मुकाबले मई में हमें केवल 16 लाख वैक्सीन मिली और जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया है। जून में हमें केवल 8 लाख वैक्सीन दी जाएगी| अगर हर महीने 8 लाख वैक्सीन मिली तो दिल्ली के व्यस्कों को ही वैक्सीन लगाने में 30 महीने से ज़्यादा लग जाएंगे|




मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार काफी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर घटकर 3.5% रह गई है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है|




Bharat Biotech, Vaccine का formula देने को तैयार हो गई है। केंद्र सभी Vaccine बनाने वाली कंपनियों को तुरंत Vaccine बनाने का आदेश दे।हमारे लिए एक एक दिन कीमती है|




केंद्र ने दिल्ली का Vaccine Quota और कम कर दिया

-दिल्ली को हर महीने 80 लाख Vaccine की जरूरत

-इसके मुकाबले मई में केवल 16 लाख मिली

-जून के लिए केवल 8 लाख Vaccine दी जाएगी

-अगर हर महीने 8 लाख Vaccine मिली तो 18+ को Vaccine लगाने में 30+ महीने लग जाएंगे





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।