मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Munnar Landslide: इडुक्की में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की यह अपील

नई दिल्ली: भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल के इडुक्की जिले के राजमला इलाके में भूस्खलन हो गया| इडुक्की जिले के मुन्नार के राजामला में पेटीमुडी पहाड़ियों के एक हिस्से में एक बड़ा भूस्खलन हुआ। बचावकर्म…

Munnar Landslide: इडुक्की में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की यह अपील
Munnar Landslide: इडुक्की में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, राहुल गांधी ने जताया दुख, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की यह अपील | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल के इडुक्की जिले के राजमला इलाके में भूस्खलन हो गया| इडुक्की जिले के मुन्नार के राजामला में पेटीमुडी पहाड़ियों के एक हिस्से में एक बड़ा भूस्खलन हुआ। बचावकर्मियों के मुताबिक, चार लेन के क्वार्टर और एक चर्च मलबे में दबे हुए हैं और करीब 80 लोगों के फंसे होने की आशंका है।15 शव बरामद किए गए हैं और बचावकर्मी मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे है|




 इस घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है।साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि बचाव और राहत कार्य में सहायता करें। राहुल गांधी ने ट्वीट किया-' केरल के मुन्नार में भूस्खलन में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि वे फंसे लोगों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराये। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे बचाव और राहत कार्य में सहायता करें।




केरल CM पिनाराई विजयन ने बताया,''इडुक्की भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है|| इडुक्की जिले के राजामला में भूस्खलन के कारण प्रभावित लोगों को बचाने के लिए प्रतिकूल मौसम की स्थिति धीमी हो रही है। राज्य सरकार ने वायु सेना की मदद मांगी है, लेकिन मौसम की प्रतिकूल स्थिति लोगों को Air Lifting ने के लिए अनुकूल नहीं है|




केरल में इडुक्की भूस्खलन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया,''भूस्खलन के कारण राजामलाई, इडुक्की (केरल) में जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना| डीजी एनडीआरएफ से बात की है, उनकी टीम बचाव कार्य के साथ प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मौके पर पहुंच गई है। घायल जल्द ठीक हो सकते हैं|




इससे पहले इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे का एलान किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया-'इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान से आहत हूं। दु: ख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं। दुआ करता हूं कि हादसे में घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं| NDRF और प्रशासन जमीन पर काम कर रहे हैं, प्रभावितों को सहायता प्रदान कर रहे हैं|



प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया,'प्रधानमंत्री राहत कोष से इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन के कारण जान गंवाने वालों के प्रत्येक परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी| भूस्खलन के कारण घायल हुए लोगों में से प्रत्येक को 50,000 दिए जाएंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।