नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है| रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि काश कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती।
एक खबर के हवाले से राहुल गांधी ने ट्वीट किया सवाल तो जायज़ है, लेकिन सरकार के जवाब का भारत कब तक इंतज़ार करेगा? काश, कोविड एक्सेस स्ट्रैटेजी ही मन की बात होती।दरअसल,''देश के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने सरकार के पूछा है कि क्या देश में सभी को कोरोना वैक्सीन देने के लिए उसके पास 80 हजार करोड़ रुपए उपलब्ध हैं? उन्होंने इसे चुनौती बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है।
इस खबर को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि,''सवाल तो जायज़ है, लेकिन सरकार के जवाब का भारत कब तक इंतज़ार करेगा? बता दें कि,''सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को ट्वीट किया, ''त्वरित सवाल: भारत सरकार के पास अगले एक साल में 80,000 करोड़ रुपए उपलब्ध होंगे? क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय को वैक्सीन खरीदने और सभी को वितरित करने के लिए इसकी जरूरत होगी। यह अगली चुनौती है जिससे हमें निपटने की जरूरत है।'' ट्वीट के अंत में पीएमओ को टैग किया गया है।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''मैंने यह सवाल पूछा क्योंकि हमें प्लान और गाइड की जरूरत है, भारत और विदेश में मौजूद वैक्सीन निर्माता खरीद और वितरण के मामले में देश की जरूरत पूरी करेंगे।''