नई दिल्ली: जेईई-नीट के एंट्रेंस एग्जाम पर चल रहे विवाद के बीच मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलौनों की चर्चा करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है| पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि JEE-NEET के उम्मीदवार चाहते थे कि प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा करें, लेकिन प्रधानमंत्री खिलौनों पर चर्चा कर गए|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, ‘नीट-जेईई उम्मीदवार चाहते हैं कि पीएम मोदी परीक्षा पर चर्चा करें, लेकिन पीएम ने खिलौनों पर चर्चा की|’ उन्होंने आगे हैशटैग के साथ लिखा- 'मन की नहीं स्टूडेंट्स की बात |#Mann_Ki_Nahi_Students_Ki_Baat
बताते चलें कि मन की बात में पीएम मोदी ने रविवार को खिलौने पर चर्चा की| पीएम ने कहा, 'खिलौने जहां activity को बढ़ाने वाले होते हैं, तो खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं। खिलौने केवल मन ही नहीं बहलाते, खिलौने मन बनाते भी हैं और मकसद गढ़ने वाले भी होते हैं|ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7लाख करोड़ रु. से भी अधिक है। इतना बड़ा कारोबार लेकिन भारत का उसमें हिस्सा बहुत ही कम। मैं अपने स्टार्ट अप मित्रों, नए उद्यमियों से कहता हूं टीम अप फॉर टॉएज़-आइए मिलकर खिलौने बनाएं। अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वॉकल होने का समय आ गया है|