नई दिल्ली: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने नोटिस भेजा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के दिल्ली निवास पर नोटिस भेजा गया है| SOG ने अपने नोटिस में पूछताछ के लिए समय मांगा है|एक अधिकारी ने बताया कि शेखावत को यह नोटिस राज्य सरकार को अस्थिर करने के आरोप में बयान को दर्ज करने के लिए दिया गया है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा,'' राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने मेरे निजी सचिव के माध्यम से एक नोटिस भेजा है। नोटिस में, उन्होंने मुझे अपना बयान और आवाज का सैंपल रिकॉर्ड करने के लिए कहा|
शेखावत ने कहा,मैं पहले इस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच करना चाहता हूं| यह किसकी अनुमति से रिकॉर्ड किया गया था?
इसे किसने रिकॉर्ड किया? पहले उन्हें प्रामाणिकता के साथ सामने आना चाहिए। मैंने पहले ही कहा है कि मेरे दरवाजे किसी भी तरह की जांच के लिए हमेशा खुले हैं
बता दें कि कांग्रेस ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की 'कथित ऑडियो क्लिप' जारी करते हुए उन पर राजस्थान की गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है| अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस किया दर्ज था।गुरुवार को वायरल हुई ऑडियो में कथित तौर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत का खुलासा हुआ जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी