मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश : पन्ना जिले में बदमाशों ने SBI के ATM को बम से उड़ाकर लूटे 22 लाख रुपये

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को बम से उड़ाकर 22 लाख रुपये लूटे लिए|बताया जा रहा है कि एटीएम में तैनात गार्ड को अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया है…

मध्यप्रदेश : पन्ना जिले में बदमाशों ने SBI के ATM को बम से उड़ाकर लूटे 22 लाख रुपये
मध्यप्रदेश : पन्ना जिले में बदमाशों ने SBI के ATM को बम से उड़ाकर लूटे 22 लाख रुपये | फ़ोटो: TVL News

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को बम से उड़ाकर 22 लाख रुपये लूटे लिए|बताया जा रहा है कि एटीएम में तैनात गार्ड को अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया है और मशीन को डायनामाइट से उड़ा दिया। और उसमें रखे 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।



अपराधी इतने शातिर थे कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक स्प्रे डाल दिया था। एटीएम के गार्ड का कहना है कि 2 नकाबपोश बंदूकधारी आए थे। उन्होंने मुझे बंधक बनाया और मशीन को डायनामाइट से उड़ा दिया।वहीं, घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर ही सिमरिया थाना स्थित है। ऐसे में घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अपराधियों ने कैसे थाने में बगल में एटीएम लूटने का दुस्साहस किया है। इसके साथ ही घटना के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लगी है। सीसीटीवी से जो फुटेज मिले हैं, उसी के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। इसके साथ ही गार्ड से भी पूछताछ कर रही है।




 पन्ना जिले में सिमरिया थाना के अंतर्गत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सिमरिया भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में दो अज्ञात नकाबपोशों ने गार्ड को तमंचे के दम पर बंधक बना लिया। गार्ड को बंदी बनाकर चोरों ने एटीएम को डायनामाइट से उड़ा दिया और उसमें रखे करीब 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। एटीएम में तैनात गार्ड सुखविंद्र चौधरी ने बताया कि रात को जब एटीएम का शटर बंद कर वह अंदर था तो उसी समय काले रंग की पल्सर बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने शटर खोलने की कोशिश की।




गार्ड ने बताया कि अंदर से ताला ना होने के कारण मैंने शटर को गमछे की सहायता से बांध रखा था। जैसे ही उसे लगा कि कोई बाहर से शटर खोलने की कोशिश कर रहा है तो उसने तुरंत मोबाइल से 100 नंबर डायल करने की कोशिश की। लेकिन उसी समय शटर खुल गया और दोनों नकाबपोश अंदर आ गए। उनमें से एक बदमाश ने गार्ड को तमंचा दिखाकर बंदी बना लिया और दूसरे व्यक्ति ने डायनामाइट से एटीएम में ब्लास्ट कर दिया। उसके बाद वो एटीएम में रखे 22 लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। बाद में गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई।





घटना के संबंध में एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, एटीएम में 22 से 23 लाख रुपये रखे हुए थे। जिन्हें लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीमाओं की नाकेबंदी कर दी है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।






इस घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोला| मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा मप्र के पन्ना जिले में बदमाशों ने स्टेट बैंक के एटीएम को बम से उड़ाकर 22 लाख रुपये लूटे..! “शवराज चरम पर है”









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।