मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार”: राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली किया। संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया…

“सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार”: राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला
“सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार”: राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तुगलक लेन स्थित अपना सरकारी बंगला खाली किया। संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया| उन्होंने कहा कि वह सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये बंगला उन्हें देश की जनता ने दिया और वह वहां 19 साल तक रहे। अपने तुगलक लेन बंगले की चाबियां सौंपते हुए राहुल गां???ी ने कहा, "मैं नहीं रहना चाहता। कोई समस्या नहीं है कि जिस जगह पर मैं 19 साल रहा, वह मुझसे छीन ली गई।"  इस दौरान राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं|



अपना घर खाली करने से पहले राहुल गांधी ने कर्मचारियों से हाथ मिलाया, खुद दरवाजा बंद किया और उन्हें चाबी सौंपी| सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "ये घर 19 साल के लिए देश की जनता ने मुझे दिया। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं इसे खाली कर रहा हूं। सच्चाई बोलने की आजकल कीमत है, मैं वो कीमत चुकाता रहूंगा।  सच्चाई किसी न किसी को बोलनी पड़ेगी, मैं बोल रहा हूं|



राहुल गांधी द्वारा सरकारी आवास खाली करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,'उन्होंने(राहुल गांधी) सरकार के बारे में सच्चाई बोली इसीलिए उनके साथ ये सब हो रहा है। लेकिन बहुत हिम्मत वाले हैं, बिल्कुल डरते नहीं हैं, नहीं डरेंगे और अपना संघर्ष जारी रखेंगे|



कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "राहुल गांधी के लिए आवासछोड़ना कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार राहुल गांधी को सच बोलने के लिए निशाना बना रही है, वह राजनीतिक प्रतिशोध है। हर भारतीय अब इसे देख रहा है - दो साल की जेल, तत्काल अयोग्यता, घर खाली करने के लिए तत्काल नोटिस,"।



ये घर मुझे 19 साल के लिए हिंदुस्तान की जनता ने दिया, मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं। सच की आवाज़ और जनता के मुद्दे दोगुने ज़ोर से उठाता रहूंगा: राहुल गांधी



23 मार्च को, सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को 2019 के मानहानि के मामले में (उनके बयान 'कैसे सभी चोरों का मोदी उपनाम समान है' के लिए ) दोषी ठहराया। जैसा कि उन्हें मामले में दो साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी, उन्हें तुरंत लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था और उन्हें अपना आधिकारिक बंगला खाली करने के लिए कहा गया था। जबकि राहुल गांधी ने सूरत अदालत के आदेश के खिलाफ एक उच्च न्यायालय में अपील की, उन्होंने 14 अप्रैल को स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की। 20 अप्रैल को सत्र अदालत ने सजा पर रोक लगाने के लिए राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी।



राहुल गांधी 2004 में पहली बार अपने परिवार की अमेठी सीट से सांसद बने थे. 2019 में, राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से अमेठी हार गए, लेकिन केरल के वायनाड से जीतने के बाद उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता बरकरार रखी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।