नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रविवार को भी एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 38,902 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले रविवार को 10 लाख और 77 हजार के आंकड़े को पार कर गए।
भारत में पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के 38,902 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 543 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 10,77,618 लोग संक्रमित हो चुके हैं।मृतकों की संख्या बढ़कर 26,816 पर पहुंच गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,' भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 38,902 मामले सामने आए, 543 मौतें हुईं। देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 है जिसमें 3,73,379सक्रिय मामले, 6,77,423ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले, 26,816 मौतें शामिल हैं|