नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में सोमवार को भी एक नया रिकॉर्ड बना। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 40,425 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले रविवार को 11 लाख 18 हजार के आंकड़े को पार कर गए।
भारत में पिछले 24 घंटे कोरोना वायरस के सर्वाधिक 40,425 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 681 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है। इस तरह देश में कोविड-19 से 11,18,043 लोग संक्रमित हो चुके हैं।मृतकों की संख्या बढ़कर 27,497 पर पहुंच गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,' भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के सर्वाधिक 40,425 नए मामले और 681 मौतें रिपोर्ट की गई हैं, कुल मामलों की संख्या 11,18,043 हो गई है जिसमें 3,90,459 सक्रिय मामले, 7,00,087 ठीक / डिस्चार्ज /माइग्रेट और 27,497 मौतें शामिल हैं|