मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Republic Day: राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली

नई दिल्ली: देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है| गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत राजपथ पर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है| परेड में तीन सेनाओं की झांकी के साथ अलग-अलग राज्यों औ…

Republic Day: राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली
Republic Day: राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है| गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत राजपथ पर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है| परेड में तीन सेनाओं की झांकी के साथ अलग-अलग राज्यों और मंत्रालय की झांकी राजपथ पर निकल रही है|राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राजपथ पर पहुंचकर तिरंगा फहराया| इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे, जिसके बाद राजपथ पर परेड शुरू हुई|  इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की|



लाइव अपडेट



मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गणतंत्र दिवस पर शिवाजी पार्क में तिरंगा फहराया।



हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 72वें गणतंत्र दिवस पर पंचकूला में तिरंगा फहराया। हम देश को आजाद कराने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हमारा दायित्व है कि वीर शहीदों और उनके परिवारों को हमेशा याद रखें। उनके परिवार अपना जीवन सुगमता से चला सकें इसके लिए हमने सैनिकों की विधवाओं का पेंशन बढ़ाकर 25,000 किया|हमने वीर सैनिकों के शहीदों के परिवार और उनके आश्रितों को नौकरी देने का काम शुरू किया। हमने पिछले 6 साल के अंदर 332 नौकरियां दी हैं। इसी प्रकार अनुग्रह राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया है: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर



लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिरंगा फहराया।




दिल्ली: 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। 



दिल्ली: राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में रा??? मंदिर की झलक देखने को मिली। झांकी की थीम अयोध्या-उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है।



Image





दिल्ली: राजपथ पर उत्तराखंड की झांकी में केदारनाथ मंदिर व राज्य पशु-कस्तूरी मृग की झलक देखने का मिली।



Image




दिल्ली: राजपथ पर गुजरात राज्य की झांकी में मोढेरा के सूर्य मंदिर को दर्शाया गया। 



Image




कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं।




दिल्ली: राजपथ पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार राजपथ पर लद्दाख की झांकी दिखाई गई है। झांकी की थीम-भविष्य का विजन है।




दिल्ली: राजपथ पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का दस्ता। इन्हें ब्लैक कैट कमांडो भी कहा है, 1984 में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की स्थापना हुई थी।




दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर 841 रॉकेट रेजिमेंट (पिनाका) के पिनाका मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम का नेतृत्व कैप्टन विभोर गुलाटी कर रहे हैं। 214 mm पिनाका MBRL दुनिया की सबसे एडवांस रॉकेट सिस्टम में से एक है।



दिल्ली: राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल का ऊंट सवार दस्ता। डिप्टी कमांडेंट घनश्याम सिंह दस्ते का नेतृत्व कर रहे हैं।



दिल्ली: राजपथ पर मार्च करता केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल बैंड का दस्ता। इंस्पेक्टर शमशेर लाल बैंड का नेतृत्व कर रहे है।




दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर मार्चिंग दस्ता गढ़वाल राइफल्स का नेतृत्व 17 वीं बटालियन के कैप्टन राजपूत सौरभ सिंह कर रहे हैं। 




दिल्ली: राजपथ पर वायुसेना की झांकी। इस झांकी की थीम भारतीय वायुसेना शान से आकाश को छूते हुए है।




BSF के गठन के लिए भी संविधान में प्रावधान है। अगर संविधान के प्रावधान में कुछ नहीं है तो वह नहीं हो सकता। भारत का संविधान सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज का दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है: जम्मू में गणतंत्र दिवस समारोह में  IG, BSF



दिल्ली: राजपथ पर वायुसेना बैंड का दस्ता। वारंट ऑफिसर अशोक कुमार बैंड दस्ते का नेतृत्व कर रहे हैं




दिल्ली: राजपथ पर नौसेना की झांकी। इस झांकी की थीम-स्वर्णिम विजय वर्ष है, इसमें 1971 में नौसेना के कराची बंदरगाह पर हमले को दर्शाया गया है।




दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर परमवीर चक्र विजेता और अशोक चक्र विजेता राजपथ पर परेड करते हुए।



Image




दिल्ली: गणतंत्र दिवस की परेड में राजपथ पर मार्च करता नौसेना के ब्रास बैंड का दस्ता। 



दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा गणतंत्र परेड का नेतृत्व परेड कमांडर के रूप में कर रहे हैं। 



दिल्ली: गणतंत्र दिवस की रेड में राजपथ पर मार्च करता बांग्लादेशी आर्मी का दस्ता। #RepublicDay





उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 72वें गणतंत्र दिवस पर देहरादून में तिरंगा फहराया।




छत्तीसगढ़: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में तिरंगा फहराया। 



दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में राजपथ पर तिरंगा फहराया गया।



तेलंगाना: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने 72वें गणतंत्र दिवस पर हैदराबाद में तिरंगा फहराया।




कर्नाटक: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल वजूभाई वाला ने बेंगलुरु में तिरंगा फहराया




दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पहुंचे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।




दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।




दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।




उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर तिरंगा फहराया। महिला पुरुष के बीच लिंग के आधार पर होने वाला भेदभाव हो या जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव हो, भारत के संविधान ने कभी भी इस प्रकार की विकृति को कोई भी महत्व नहीं दिया है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर तिरंगा फहराया। प्रकाश जावड़ेकर ने इस मौके पर कहा, "आज एक ही प्रण करना चाहिए कि मैं देश के लिए क्या कर सकता हूं, देश ने हमें सबकुछ दिया। हम क्या कर सकते हैं अब इसकी चर्चा होनी चाहिए।



बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।



दिल्ली: लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने 72वें गणतंत्र दिवस पर अपने आवास पर तिरंगा फहराया।




इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख के हाई-एल्टीट्यूड बॉर्डर आउटपोस्ट में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया।



भुवनेश्वर: ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया, इस दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे। 



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया।



भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने गणतंत्र दिवस पर लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च किया






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।