मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रिया चक्रवर्ती को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया| अदालत ने उरिया चक्रवर…

रिया चक्रवर्ती को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
रिया चक्रवर्ती को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया| अदालत ने उरिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी।




अदालत ने फैसला सुनाते हुए रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। अदालत के आदेश के अनुसार अब रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा।



गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत के लिए अर्जी दायर कर दी थी। अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।



रिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि वो संज्ञेय अपराध के लिए जमानत नहीं दे सकते हैं| सूत्रों का कहना है कि रिया अब मुंबई के सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करेंगी| सूत्रों के मुताबिक आज (मंगलवार) रात रिया NCB के सेल में ही रहेंगी, जेल मैनुअल के हिसाब से शाम को कैदियों की गिनती के बाद नए कैदी को नही लिया जाता है| सुबह भायखला जेल में भेजा जाएगा|




NCB ने कोर्ट से रिया की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी|NCB का कहना है कि उन्हें रिया से जुडे़ खुलासों के लिए और लोगों को गिरफ्तार करना है, इसलिए उसे (रिया) 21 सितंबर तक सलाखों के पीछे होना चाहिए| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था|




रिया को लेकर NCB ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो जांच में सहयोग कर रही हैं, इसलिए उन्हें NCB की कस्टडी में नही रखना है, बल्कि ज्यूडिशियल कस्टडी में रखने की मांग है| NCB ने ये भी कहा कि जितनी जानकारी रिया से चाहिए थी उतनी मिल चुकी है|ऐसे में रिया को जेल में रखना ही सही है| बाहर रखने से सबूतों के साथ या गवाहों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।