मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने गिरफ्तार कर लिया हैं|नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) टीम ने ड्रग्स मामले में तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया| नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद एक्ट्रेस Rhea Chakraborty को मेडिकल परीक्षण के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद रिया चक्रवर्ती को आज शाम 7.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा|
रिया का कोरोना टेस्ट हो चुका है। वहीं अब उनका मेडिकल टेस्ट होगा। रिया चक्रवर्ती की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए सायन अस्पताल में ले जाया गया था। ऐसे में अब रिया की कोरोना रिपोर्ट सामने आ गई है। बता दें कि रिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शाम को साढ़े सात बजे वीसी से रिया की कोर्ट में पेशी होगी। रिया चक्रवर्ती की मेडिकल जांच पूरी हो गई है।
एनसीबी के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने कहा, 'जैसा आप जानते हैं कि रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करके मेडिकल के लिए भेजा गया था। उनका कोविड टेस्ट नेगेटिव रहा है। इसके बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में हमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले थे। हमने उन्हें गिरफ्तार किया है, इसका मतलब है कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।'
गिरफ्तारी के बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि कानून का मखौल हो रहा है| तीन केंद्रीय एजेंसियों एक अकेली महिला के पीछे पड़ी हैं क्योंकि उन्होंने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया, जो कि पिछले कई सालों से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहा था और गैरकानूनी दवाओं एवं ड्रग्स की वजह से आत्महत्या कर ली|
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने जमानत के लिए अर्जी दायर कर दी है। याद दिला दें कि एनसीबी ने कहा कि वो रिया को रिमांड में लेने के लिए जरूरत नहीं है और वो अभिनेत्री की बेल का विरोध करेंगे।
एनसीबी ने कहा है कि रिया को रिमांड में लेने की जरूरत नहीं है। बल्कि वो न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे। ऐसे में रिया बेल के लिए अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन एनसीबी ने कहा है कि वो बेल का विरोध करेंगे। चूंकि रिया पर जो आरोप लगे हैं वो काफी संगीन हैं और सेशन कोर्ट शाम को सात बजे के बाद बंद हो जाते हैं। ऐसे में रिया को आज की रात जेल में बितानी पड़ सकती है।