मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रिया चक्रवर्ती ने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर बोले वकील

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने गिरफ्तार कर लिया हैं|ड्रग मामले में जाँच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो…

रिया चक्रवर्ती ने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर बोले वकील
रिया चक्रवर्ती ने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर बोले वकील | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जाँच से जुड़े ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने गिरफ्तार कर लिया हैं|ड्रग मामले में जाँच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तीसरे दिन की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है|



नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने बताया,''कागजी कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किया गया|रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी एनसीबी ने एनडीपीसी की धाराओं से की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया की गिरफ्तारी  8C, 27 A, 29, 20B और 28 के तहत की गई है।



एनसीबी द्वारा मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किए जाने के बाद सतीश मानशिंदे की अगुवाई वाली उनकी कानूनी टीम ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की यह कहते हुए आलोचना की कि चूंकि उन्हें एक ड्रग एडिक्ट से प्यार था, इसलिए एक अकेली लड़की को परेशान किया जा रहा है|सतीश मानशिंदे ने कहा, 'केंद्रीय एजेंसियों द्वारा एक अकेली लड़की को महज इस वजह से परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्हें एक ऐसे इंसान से प्यार था जो खुद ड्रग एडिक्ट था और मुंबई के 5 जाने-माने मनोचिकित्सकों की देखरेख में कई सालों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से जूझ रहा था।'




|गिरफ्तारी के बाद रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि कानून का मखौल हो रहा है| तीन केंद्रीय एजेंसियों एक अकेली महिला के पीछे पड़ी हैं क्योंकि उन्होंने एक ड्रग एडिक्ट से प्यार किया, जो कि पिछले कई सालों से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहा था और गैरकानूनी दवाओं एवं ड्रग्स की वजह से आत्महत्या कर ली|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।