मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 2 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार: सबसे पास जाकर 19 वर्षीय अंकित ने दोनों हाथों से दागी थी गोलियां, शूटरों ने बदले थे 35 ठिकाने; हत्या के बाद हत्यारों ने मनाया था जमकर जश्न

नई दिल्‍ली : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder) की हत्या में शामिल सबसे कम उम्र के शूटर अंकित सिरसा समेत 2 शूटरों को दिल्ली के कश्मीरी गेट से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 2 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार: सबसे पास जाकर 19 वर्षीय अंकित ने दोनों हाथों से दागी थी गोलियां, शूटरों ने बदले थे 35 ठिकाने; हत्या के बाद हत्यारों ने मनाया था जमकर जश्न
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 2 मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार: सबसे पास जाकर 19 वर्षीय अंकित ने दोनों हाथों से दागी थी गोलियां, शूटरों ने बदले थे 35 ठिकाने; हत्या के बाद हत्यारों ने मनाया था जमकर जश्न | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder) की हत्या में शामिल सबसे कम उम्र के शूटर अंकित सिरसा समेत 2 शूटरों को दिल्ली के कश्मीरी गेट से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है| सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है| दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISBT से लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग एलायंस के 2 मोस्ट वांटेड अपराधियों को पकड़ा।  



गिरफ्तार लोगों में से एक, अंकित सेरसा (19) सिद्धू मूस वाला की हत्या में शामिल शूटरों में से एक था और अंकित सेरसा के खिलाफ राजस्थान में हत्या के प्रयास समेत 2 अन्य जघन्य मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, अंकित, सजायाफ्ता गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई के गैंग का सदस्‍य है| 19 वर्षीय अंकित सेरसा ने हत्या के वक्त दोनों हाथ में गन लेकर मूसेवाला को गोलियां मारी थीं।



पंजाब पुलिस ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के दो सूटरों सहित चार व्यक्तियों का दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट से ट्रांजि़ट रिमांड हासिल किया है। पंजाब पुलिस ने कहा कि उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दो शूटरों सहित चार लोगों की ट्रांजिट रिमांड मिली है



पुलिस ने प्रियाबरत उर्फ फौजी (मुख्य शूटर), कशिश उर्फ कुलदीप (शूटर), दीपक उर्फ टीनू (गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी) और केशव कुमार (मुख्य शूटरों को वाहन मुहैया करवाने और भगाने में मदद करने वाला) का ट्रांजि़ट रिमांड हासिल किया है।



कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली के गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 आरोपी अंकित और सचिन भिवानी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्हें शहर में कुछ सनसनीखेज अपराध करना था। दोनों सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी शामिल है।



मर्डर के बाद हत्यारों ने जमकर मनाया था जश्न 

29 मई को सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद हत्यारों ने जमकर जश्न मनाया था। हत्यारों का जश्न मनाने का वीडियो सामने आया है| एक वायरल वीडियो में, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी अंकित सिरसा, प्रियव्रत, कपिल पंडित, सचिन भिवानी और दीपक एक साथ सभी एक वाहन में बैठे हुए हैं और हथियार लहरा रहे हैं।



पुलिस ने इसका वीडियो अंकित सेरसा के मोबाइल से बरामद किया है। वीडियो में पांच लोगों को एक कार में देखा जा सकता है| सभी मुस्‍कुरा रहे हैं ओर कैमरे के सामने अपनी बंदूक लहरा रहे हैं| वीडियो में जो कार में आगे वाली सीट पर नीली टी शर्ट में बैठा है वो शूटर प्रियव्रत फौजी है जबकि पीछे वाली सीट पर जो चेक की शर्ट पहनकर बैठा है वो अंकित है| हत्‍याकांड में शामिल सबसे कम उम्र के शूटर अंकित सिरसा का फोन स्‍कैन किए जाने के बाद यह वीडियो सामने आया है |



अंकित ने सबसे करीब से गोली चलाई थी

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचएस धारीवाल ने बताया कि,'' स्पेशल सेल का प्रयास असल शूटरों को पकडने का है जिन्होंने सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। इसी कड़ी में हमने कल देर रात करीब 11 बजे ISBT से शूटर अंकित सीरसा और सचिन भिवानी को गिरफ़्तार किया। अंकित ने सबसे करीब से गोली चलाई थी| सचिन भिवानी और इसका एक और साथी कपिल पंडित ने वारदात से पहले और वारदात के बाद इनको सारी सहायता दी थी|



धारीवाल ने बताया कि,मास्टरमाइंड को पकड़ने और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक साजिश के बारे में पता लगाने के बाद स्पेशल सेल का मुख्य प्रयास उन लोगों को पकड़ना था जो Ground पर थे| काफी मशक्कत के बाद 19 जून को पहला शूटर पकड़ा गया|



हमारी टीम मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, यूपी और दिल्ली सहित 6 राज्यों में उनके पीछे थी।  बीती रात 11 बजे के बाद, अंकित सिरसा (सबसे कम उम्र का शूटर) ,जिसने दोनों हाथों से गोली चलाई और सचिन भिवानी- जिन्होंने महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की -ठिकानों- हथियार,  गिरफ्तार किए गए|


जम्मू में ग्रामीणों ने पकड़ा लश्कर आतंकी: निकला BJP आईटी सेल का मुखिया, बीजेपी ने मई में सौंपा था जिम्मा



29 मई से 35 ठिकाने बदले आरोपी

स्पेशल सीपी एचएस धारीवाल ने बताया कि,;29 मई से 3 जुलाई तक की घटनाओं से, उन्होंने लगभग 34-35 ठिकाने बदल लिए होंगे क्योंकि कई टीमें उनके पीछे थीं। उन्होंने भागने के लिए पुलिस की वर्दी खरीदी लेकिन उन्हें यह सोचकर फेंका नहीं कि उन्हें फिर से उनकी आवश्यकता हो तो इसका इस्तेमाल अपने बचाव के लिए कर सकें |



सभी आरोपियों ने विदेश भागने की बनाई थी योजना

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एचएस धारीवाल ने बताया कि,' दो और हत्याओं के बाद सभी आरोपियों ने विदेश भागने की योजना बनाई थी| 



 'बुलेटप्रूफ कार और गनमैन' के बिना घर से निकले गए थे सिद्धू मूसेवाला, रास्ते में 2-2 गाड़ी 'आगे और पीछे' से आईं..और फिर हमलावरों ने कर दी फायरिं



वारदात से एक दिन पहले विदेश से ''कॉल'' आया था 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात से एक दिन पहले विदेश से कॉल आया था और उन्हें हत्या के लिए तैयार रहने को कहा गया था| वारदात वाले दिन शाम चार बजे विदेश से कॉल कर बताया गया कि बड़े वाले गेट से सिद्धू निकला है| उसके साथ कोई गनमैन भी नहीं है| इस कॉल के बाद उन्होंने दो गाड़ियों से पीछा किया और हत्याकांड को अंजाम दिया| हत्याकांड के बाद वो पंजाब से हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, यूपी आदि राज्यों में छिप रहे थे|



सभी बड़े आतंकी/सांप्रदायिक घटनों में आरोपियों/मास्टरमाइंड का BJP के साथ जरूर रिश्ता रहता है






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।