चमोली/नई दिल्ली : उत्तराखंड के चमोली जिले के रैणी गांव में रविवार को ग्लेशियर फटने से धौली गंगा नदी में बाढ़ आ गई। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है| 'तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। अब तक 10 शव बरामद किए गए हैं| कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है| तपोवन एनटीपीसी ऊर्जा संयंत्र के परियोजना स्थल प्रभारी के मुताबिक 150 से अधिक श्रमिकों की मौत की आशंका है। वहीं अब तक 90 शव मिले हैं। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी|
ग्लेशियर टूटने की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जताया दुख है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से अनुरोध करती हूं कि वे राहत और बचाव के प्रयासों में लोगों एवं अधिकारियों की मदद करें। त्रासदी और संकट की इस घड़ी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ी है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वह उत्तराखंड में हुई प्राकृतिक आपदा से चिंतित हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है| सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, "उत्तराखंड में 'ग्लेशियर टूटने', बाढ़ और विनाश की परेशान करने वाली खबरों के बारे जानकर चिंतित हूं|" उन्होंने कहा, "मैं लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से अनुरोध करती हूं कि वे लोगों और अधिकारियों को राहत और बचाव के प्रयासों में मदद करें|
वहीं,''कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई त्रासदी की खबर बहुत दुखद है। इस मुश्किल समय में पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों के साथ खड़ा है। आपदा में फँसे लोगों के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत और बचाव कार्यों में भरपूर सहयोग करें। इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को उत्तराखंड में ग्लेशियर के टूटने और बाढ़ आने की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी और प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद देहरादून वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब आपदा प्रबंधन दल से मिल रहा हूं जिसमें राज्य के अधिकारी और सेना और आईटीबीपी शामिल हैं। मैं जल्द ही प्रेस वार्ता करूंगा और स्थिति पर सभी को अपडेट करूंगा।
ग्लेशियर टूटने पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि,''ITBP के जवान रस्सी से सुरंग के अंदर पहुंचे। अभी 1 घंटे पहले तक वो लगभग 150 मीटर अंदर तक पहुंच पाए थे। ये सुरंग लगभग 250 मीटर लंबी है|हमारी सेना के लोग वहां पहुंच गए हैं। NDRF की एक टीम दिल्ली से यहां पहुंची है। मेडिकल सुविधा की दृष्टि से वहां सेना के, पैरामिलिट्री फोर्सेज के और हमारे राज्य के डॉक्टर वहां कैंप किए गए हैं|हमने वहां का हवाई सर्वे किया, इसके बाद रेणी गांव जहां तक जाया जा सकता है, वहां तक रोड से जाकर जायजा लिया|
उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा हुआ है| ग्लेशियर फटने के कारण जलस्रोतों में बाढ़ आ गई और नदी किनारे के कई घर नष्ट हो गए। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है|हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका। बचाव के लिए सैकड़ों आईटीबीपी के जवान पहुंचे| बचावकर्मी चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के रेनी गाँव पहुँचे। चमोली पुलिस ने कहा,''तपोवन क्षेत्र में एक ग्लेशियर के टूटने से ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे साथ ही एनटीपीसी की एक साइट भी प्रभावित हुई है|
अलकनंदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द सुरक??षित स्थानों पर चले जाएं| चमोली के जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धौलीगंगा नदी के किनारे बसे गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है| चमोली ज़िले में बाढ़ से 100-150 लोगों के हताहत होने की आशंका है| यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने दी।