मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल: PM मोदी ने एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल, डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और रानीचक में 4 लेन वाला आरओबी-कम-फ्लाईओवर राष्ट्र को किया समर्पित

हल्दिया:पश्चिम बंगाल के हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1100 करोड़ रुपये की लागत से बीपीसीएल द्वारा निर्मित एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेल द…

पश्चिम बंगाल: PM मोदी ने एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल, डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और रानीचक में 4 लेन वाला आरओबी-कम-फ्लाईओवर राष्ट्र को किया समर्पित
पश्चिम बंगाल: PM मोदी ने एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल, डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और रानीचक में 4 लेन वाला आरओबी-कम-फ्लाईओवर राष्ट्र को किया समर्पित | फ़ोटो: TVL News

हल्दिया:पश्चिम बंगाल के हल्दिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1100 करोड़ रुपये की लागत से बीपीसीएल द्वारा निर्मित एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित किया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेल द्वारा निर्मित डोभी-दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन देश को समर्पित किया। यह पाइपलाइन प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना का एक हिस्सा है।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया के रानीचक में 4 लेन वाला आरओबी-कम-फ्लाईओवर राष्ट्र को समर्पित किया। यह कोलाघाट से हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स तक निर्बाध यातायात में सुनिश्चित करेगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईओसी की हल्दिया रिफाइनरी में दूसरी कैटेलिटिक डेवैक्सिंग इकाई राष्ट्र को समर्पित किया।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''पूर्वी भारत की कनेक्टिविटी और स्वच्छ ईंधन के मामले में आत्मनिर्भरता के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। इस पूरे क्षेत्र की गैस कनेक्टिविटी को सशक्त करने वाले प्रोजेक्ट आज राष्ट्र को समर्पित किए गए हैं| ये चारो प्रोजक्ट्स से पूर्वोत्तर क्षेत्र में ईज़ ऑफ लिविंग और ईज़ ऑफ बिजनेस दोनो बेहतर होंगे।  गैस आधारित अर्थव्यवस्था आज भारत की जरूरत है। वन नेशन-वन गैस ग्रिड इसी जरूरत को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''बीते वर्षों में ऑयल और गैस सेक्टर में कई बड़े सुधार भी किए गए हैं। हमारे इन प्रयासों का परिणाम है कि आज भारत पूरे एशिया में गैस की सबसे ज्यादा खपत करने वाले देशों में शामिल हो गया है| 6 वर्ष पहले जब देश ने हमें अवसर दिया था, तो विकास यात्रा में पीछे रह गए पूर्वी भारत को विकसित करने का एक प्रण लेकर हम चले थे। पूर्वी भारत मे जीवन और कारोबार के लिए आधुनिक सुविधाओं के निर्माण के लिए हमने एक के बाद एक कदम उठाए|




मोदी ने कहा कि,''पारंपरिक कनेक्टिविटी और गैस कनेक्टिविटी की समस्या को दूर करने के लिए पूर्वी भारत को पूर्वी और पश्चिमी बंदरगाहों से जोड़ने का फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है| लगभग 350 किमी की डोभी-दुर्गापुर पाइपलाइन बनने से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार और झारखंड 10 जिलों को सीधा लाभा होगा। इस पाइपलाइन को बनाते समय करीब 11 लाख मानव दिवस का रोजगार यहां के लोगों को मिला| उज्जवला योजना के तहत पश्चिम बंगाल में करीब-करीब 90 लाख बहनों-बेटियों को मुप्त कनेक्शन मिला है। इनमें से 36 लाख से ज्यादा एसी और एसटी वर्ग की महिलाएं हैं|





2014 में पश्चिम बंगाल में एलपीजी गैस की कवरेज सिर्फ 41% थी। हमारी सरकार के लगातार प्रयास से अब बंगाल में एलपीजी गैस की कवरेज 99% से ज्यादा हो गई है| इस बजट में तो देश में उज्जवला योजना के तहत 1 करोड़ और मुफ्त गैस कनेक्शन गरीबों को देने का प्रावधान किया गया है। इस बढ़ती डिमांड को पूरा करने में हल्दिया में बनाए एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल बहुत अहम भूमिका निभाएगा : प्रधानमंत्री








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।