नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, मुझे खुशी है कि 2019 शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार सर डेविड एटनबरो को दिया जा रहा है। उन्हें हम उनकी प्राकृतिक दुनिया पर बनीं शानदार फिल्मों और पुस्तकों के जरिए मानव जाति को शिक्षित करने की रचनात्मकता के जरिए जानते हैं| सोनिया गांधी ने कहा,'मुझे अच्छी तरह से याद है कि इंदिरा गांधी जी कितनी उत्साह से हमारे साथ बैठकर डेविड की डॉक्यूमेंट्रीज देखती थीं और अपने पोता-पोती को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करती थीं|
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,सर डेविड को हम सब पहले से ही प्राकृतिक दुनिया के बारे में उनकी शानदार फिल्मों और पुस्तकों के जरिए मानव जाति को शिक्षित करने की विलक्षण रचनात्मकता के माध्यम से अच्छी तरह से जानते हैं| सोनिया गांधी ने कहा,''इंदिरा गांधी भी जीवनभर उन्हीं में से एक थीं। वह एक राजनीतिक परिवार में पैदा हुई थीं, लेकिन उन्होंने खुद को प्रकृति के एक बच्चे के रूप में देखा। उन्होंने कम उम्र से ही पहाड़ों, जंगलों, पक्षियों और जानवरों के साथ एक विशेष लगाव विकसित किया|
सोनिया गांधी ने कहा,'उनका दृष्टिकोण स्पष्ट था: सार्थक निरस्त्रीकरण के बिना आप स्थायी शांति नहीं पा सकते हैं और पर्यावरण की रक्षा के बिना विकास स्थायी नहीं होगा। वो मौसम के बदलते प्रतिमानों पर ध्यान आकर्षित करने वाले शुरुआती वैश्विक नेताओं में से एक थीं|इंदिरा गांधी जी 'पारिस्थितिक संतुलन' बनाए रखने की अनिवार्यता के प्रति बहुत संवेदनशील थीं। उनकी राजनीतिक पारी उस संतुलन की तलाश थी, अपने सहयोगियों और लोगों को शिक्षित करने की एक यात्रा थी|
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा,''सर डेविड कोई गुमनाम हस्ती नहीं है। प्राकृतिक दुनिया पर उनके कार्य बेहद महत्वपूर्ण हैं। उनका जुनून हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इसके अलावा उनके बारे में क्या ही कहा जाए|मुझे अच्छी तरह से याद है कि इंदिरा गांधी जी कितनी उत्साह से हमारे साथ बैठकर डेविड की डॉक्यूमेंट्रीज देखती थीं और अपने पोता-पोती को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करती थीं|