मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कोविड-19 की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से की बातचीत, तैयारियों का लिया जायजा

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से चिंतित श्रीमती सोनिया गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन संक्रमण की रोकथाम की तै…

कोविड-19 की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से की बातचीत, तैयारियों का लिया जायजा
कोविड-19 की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल से की बातचीत, तैयारियों का लिया जायजा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से चिंतित श्रीमती सोनिया गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की तीसरी लहर एवं ओमिक्रॉन संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के संबंध फोन पर चर्चा कर जानकारी ली। 



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य के कुछ शहरी इलाकों जैसे रायगढ़ एवं रायपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ओमिक्रॉन की टेस्टिंग का सेंटर ओडिशा निर्धारित किया गया है। सैम्पल टेस्टिंग के लिए ओडिशा भेजे जा रहे हैं, परन्तु वहां सेंपल की संख्या अधिक होने के कारण टेस्टिंग में विलंब हो रहा है। 



श्री बघेल ने बताया कि राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई भी केस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों के इलाज की सारी व्यवस्था की गई है। राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट लगातार तेजी से कराए जा रहे हैं और पॉजिटीव पाए गए लोगों का इलाज भी लगातार किया जा रहा है। 



मुख्यमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी को आश्वस्त किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की समझाईश देने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों एवं कार्यक्रमों में भीड़-भाड़ की रोकथाम तथा मास्क लगाने जैसे ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। राज्य के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में बेड, आईसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 




छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया,'कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने आज फ़ोन पर ओमिक्रान संक्रमण और सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। हालांकि छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर फैल रहा है पर ओमिक्रान होने की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। जांच करवा रहे हैं। मैंने उन्हें आश्वस्त किया है कि हमारी तैयारी पूरी है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।