मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: अखिलेश यादव ने नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोसाईंगज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना के…

लखनऊ: अखिलेश यादव ने नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में की पूजा-अर्चना
लखनऊ: अखिलेश यादव ने नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में की पूजा-अर्चना — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के गोसाईंगज के पास स्थित महुराकलां गांव में नवनिर्मित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ आरती की। मंदिर में पूजा-आरती के बाद उपस्थित साधु-संतो, आचार्यों ने श्री अखिलेश यादव का तिलक कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि श्री यादव ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे और समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा।  



मंदिर परिसर में रंगीन रंगोली जहां अपनी छटा बिखेर रही थी वहीं शंखध्वनि, वेदमंत्रोच्चार और डमरूवादन से वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया था। इस अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से आए ब्राह्मणों के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में स्त्री-पुरूष और बच्चे भी अपने प्रिय नेता श्री अखिलेश यादव को देखने के लिए एकत्र थे। मंदिर तक उनके समाजवादी विजय रथ यात्रा के आगे बग्घियां चल रही थी।



परशुराम भगवान की जय और नमः शिवाय के नारों के बीच श्री अखिलेश यादव ने परशुराम मंदिर में पूजा और आरती की। उन पर फूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री मनोज पाण्डेय, के साथ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री संतोष पाण्डेय मौजूद थे। इनके साथ श्री अखिलेश यादव ने 68 फिट ऊंचे भगवान परशुराम के फरसे को भी पुष्पांजलि अर्पित की तथा आरती की। अपनी ऊंचाई से रोशनी बिखेरता फरसा सबका ध्यान आकर्षित कर रहा था। 



मंदिर के भव्य कार्यक्रम में जहां काशी के डमरू दल के 101 युवा डमरू ध्वनि कर रहे थे वहीं काशी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज से आए साधु संतगण, मंत्रोच्चार कर रहे थे। 551 वेद पाठी ब्राह्मण अलग वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। साथ ही शंखध्वनि से वातावरण गुंजित था। 



संतोष पाण्डेय पूर्व विधायक लम्भुआ ने विशाल परिसर में स्थित मंदिर में साढ़े सात कुंतल की भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित की है। कांसे की इस मूर्ति को जयपुर के मूर्तिकारों ने बनाया है। मंदिर परिसर में पीली पताकाएं फहरा रही थी। 68 फिट का फरसा लखनऊ-कलकत्ता में बना है। पूरे परिसर में लगी होर्डिंगों में ‘‘ब्राह्मण का संकल्प अखिलेश ही विकल्प‘‘ लोगों के मानस में घर कर गया। 



इस अवसर पर कार्यक्रम में सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, गणेश शंकर पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, जयशंकर पाण्डेय, कुशल तिवारी, सनातन पाण्डेय, प्रो0 बी. पाण्डेय, प्रो0 अभिषेक मिश्रा, विनय शंकर तिवारी, आलोक तिवारी, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, सुभाष राय, प्रदीप तिवारी, उमेश पाण्डेय, जयराम पाण्डेय, पी.डी.तिवारी, संतोष तिवारी, विभा शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सुशील दीक्षित, विनोद शर्मा, राजा चतुर्वेदी, विभव कांत उपाध्याय, सिद्धार्थ शर्मा, अरविन्द शर्मा, किशमिश गुरू, रोहित शुक्ला लल्लू, सिद्धार्थ मिश्रा, अमित चौबे, मोनू दूबे, किशन दीक्षित, सुशील त्रिवेदी, अजितेश पाण्डेय, डॉ0 भानु प्रकाश, विजय शुक्ला, विश्वजीत सोना, करूणेश द्विवेदी, मनोज पाण्डेय, राहुल दुबे, राजेन्द्र मिश्रा, अरविन्द चतुर्वेदी, आलोक त्रिपाठी, सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।