मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फ्यूल इंडिकेटर खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट कराची में लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के आदेश

नई दिल्‍ली /कराची: दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीजीसीए अधिकारी…

फ्यूल इंडिकेटर खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट कराची में लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के आदेश
फ्यूल इंडिकेटर खराबी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई फ्लाइट कराची में लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली /कराची:  दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीजीसीए अधिकारी के मुताबिक,''दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट को फ्यूल इंडिकेटर खराबी के कारण आज कराची की ओर डायबर्ट करना पड़ा| 



 फ्लाइट कराची में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है| विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया| इस दौरान किसी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की गई|  एक विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा| 



 नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान को कराची की ओर मोड़ दिया गया था क्योंकि फ्यूल इंडिकेटर खराब हो गया था|



स्पाइसजेट प्रवक्ता ने बताया,''स्पाइसजेट B737 विमान संचालन उड़ान SG-11 (दिल्ली-दुबई) की इंडिकेटर लाइट में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया था। विमान की कराची में सुरक्षित लैंडिंग की गई और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया|



प्रवक्ता ने बताया,'कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और विमान की सामान्य लैंडिंग हुई। विमान में किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। यात्रियों को जलपान कराया गया है। एक विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।