नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई या एनआईए जांच की मांग करने वाले एक कानून छात्र की जनहित याचिका को खारिज कर दिया।
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "आप कौन हैं? आप कुल मामले में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। विक्टिम के पिता मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। हम आपकी याचिका खारिज कर रहे हैं।"
फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस मामले में सीबीआई जांच कर रहे हैं रही| सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी( CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया हैं| केंद्रीय जांच एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 आरोपियों और अन्य के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत मामले की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज़ किया|
केंद्रीय जांच एजेंसी( CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में गुरुवार को सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि जांच एजेंसी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में बिहार पुलिस के संपर्क में है