मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने के EC के फैसले पर SC ने लगाई रोक

नई दिल्ली: स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने के EC के फैसले परस्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने के चुनाव आयोग के फैसले पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ को उच्चतम न्यायालय से र…

कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने के EC के फैसले पर SC ने लगाई रोक
कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने के EC के फैसले पर SC ने लगाई रोक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने के EC के फैसले परस्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने के चुनाव आयोग के फैसले पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ को उच्चतम न्यायालय से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में लिस्ट से कमलनाथ का नाम हटाने के चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगा दी है|



बता दें कि चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए प्रचार करते हुए आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के चलते कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘स्टार प्रचारक' का दर्जा शुक्रवार को रद्द कर दिया|मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर अगले हफ्ते चुनाव होने हैं



चुनाव आयोग की तरफ से मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने पेश हुए वकील ने बताया कि चुनाव प्रचार समाप्त होने और कल मतदान होने के कारण कमलनाथ की याचिका बेकार हो गई है। इसपर पीठ ने कहा कि हम फैसले पर रोक लगाते हैं। मुख्य न्यायाधीश के अलावा पीठ में न्यायाधीश एएस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम भी शामिल थे।





कमलनाथ ने याचिका में कहा था कि किसी व्यक्ति को स्टार प्रचारक के तौर पर नामित करना पार्टी का अधिकार है और आयोग पार्टी के फैसले में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। आयोग का निर्णय अभिव्यक्ति और आवागमन के बुनियादी अधिकार का उल्लंघन है। आयोग नोटिस देने के बाद फैसला कर सकता है, लेकिन यहां कमलनाथ को कोई नोटिस नहीं दिया गया था।



मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कहा,'' चुनाव आयोग के फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, —भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की जीत का सिलसिला प्रारंभ। “सत्य मेव जयते”





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।