मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Sushant Singh Rajput Case: Case: लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, द टैमेरिंड होटल के मालिक ने कहा-कभी नहीं मिला सुशांत से

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए अपने भाई शौविक के साथ सीबीआई के समक्ष पेश हुईं।इसके…

Sushant Singh Rajput Case: Case: लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, द टैमेरिंड होटल के मालिक ने कहा-कभी नहीं मिला सुशांत से
Sushant Singh Rajput Case: Case: लगातार तीसरे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, द टैमेरिंड होटल के मालिक ने कहा-कभी नहीं मिला सुशांत से | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। रविवार को लगातार तीसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पूछताछ के लिए अपने भाई शौविक के साथ सीबीआई के समक्ष पेश हुईं।इसके पहले, सीबीआई की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत केस में शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे और फिर शनिवार को 7 घंटे तक कई अहम सवाल किए गए थे। 





सीबीआई ने रविवार को लगातार तीसरे दिन रिया से पूछताछ की है। सीबीआई ने रविवार को रिया चक्रवर्ती से नौ घंटे तक पूछताछ की। शुक्रवार को सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे, जबकि शनिवार को सात घंटे की पूछताछ की थी। कुल मिलाकर अब तक रिया से 26 घंटे की पूछताछ हो गई है। वहीं, रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने लगातार चौथे दिन पूछताछ की।




CBI अधिकारियों के मुताबिक, रिया रविवार सुबह 10.15 बजे अपने भाई के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची। सूत्रों ने कहा कि उनसे सुशांत के आवास पर पहले के निजी कर्मचारियों को बदलने के कारणों और दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार से दूर रखने के कारणों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।





 अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी मुंबई के DRDO गेस्ट हाउस में पहुँचे।उनसे एजेंसी अभिनेता की मौत के मामले को लेकर पूछताछ की है।



सुशांत सिंह मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सोमवार को पूछताछ के लिए अभिनेता की बहन मीतू सिंह को बुलाया है। एजेंसी सुशांत के पिता और अन्य बहनों से भी पूछताछ कर सकती है।




गोवा के अंजुना में द टैमेरिंड होटल के मालिक गौरव आर्य को 31 अगस्त से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।गोवा एयरपोर्ट पर गौरव आर्य ने कहा कि,''मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है। मैं सुशांत सिंह राजपूत से कभी नहीं मिला। मैं रिया से 2017 में मिला था|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।