नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुशांत के पिता के.के. सिंह वकील विकास सिंह ने उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है|सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत के वक्त का ज़िक्र नहीं है|
विकास सिंह ने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है। टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे|
उन्होंने कहा,'मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी। मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे|
वही ,''केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि,''सुशांत सिंह राजपूत मामले की CBI जांच होनी ही चाहिए। जब तक CBI जांच नहीं होगी कुछ भी स्पष्ट नहीं होगा। मुंबई पुलिस ने इस मामले में इतने दिन लगाए हैं। इस केस में हमारा मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं|
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है| हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट तय करेगा कि मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी या सीबीआई| इसके अलावा इस मामले में ईडी भी जांच कर रही है|सुशांत के बैंक अकाउंट और उनके पैसों से जुड़ी चीज़ों को लेकर ईडी रिया चक्रवर्ती समेत सुशांत की बहन से भी पूछताछ कर चुकी है| फिलहाल ईडी के पास किसी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें कई तरह की अनियमितताएं जरूर मिली हैं. जिसे लेकर ईडी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है|