मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Newborn Calf Serum का उपयोग किया जाता है, लेकिन COVAXIN के Final टीका में बिलकुल नहीं होते हैं: केंद्र

नई दिल्ली: भारत बॉयोटेक की COVAXIN vaccine में बछड़े का सीरम होने के दावे को लेकर सोशल मीडिया में आई पोस्‍ट पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने स्थिति स्‍पष्‍ट की है| स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है…

Newborn Calf Serum का उपयोग किया जाता है, लेकिन COVAXIN के Final टीका में बिलकुल नहीं होते हैं: केंद्र
Newborn Calf Serum का उपयोग किया जाता है, लेकिन COVAXIN के Final टीका में बिलकुल नहीं होते हैं: केंद्र | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत बॉयोटेक की COVAXIN vaccine में बछड़े का सीरम होने के दावे को लेकर सोशल मीडिया में आई पोस्‍ट पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने स्थिति स्‍पष्‍ट की है| स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि 'तथ्‍यों को तोड़-मरोड़कर पेश कया गया है| मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट किया कि नवजात बछड़े का सीरम (Newborn calf serum) केवल vero cells को विकसित करने और तैयारी के लिए ही उपयोग किया जाता है और अंतिम टीका बनाने में कोई बछड़ा सीरम का उपयोग नहीं किया जाता है।



स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से कहा गया है,''कोवैक्सीन की संरचना के बारे में कुछ सोशल मीडिया पोस्टों में यह कहा गया है कि कोवैक्सीन टीका में नवजात बछड़ा सीरम है।  ऐसे पोस्टों में तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है और गलत तरीके से पेश किया गया है।



नवजात बछड़ा सीरम का उपयोग केवल वेरो कोशिकाओं की तैयारी/विकास के लिए किया जाता है। विभिन्न प्रकार के गोजातीय और अन्य पशु सीरम वेरो सेल (कोशिका) विकास के लिए विश्व स्तर पर उपयोग किए जाने वाले मानक संवर्धन घटक हैं। वेरो कोशिकाओं का उपयोग कोशिका जीवन स्थापित करने के लिए किया जाता है जो टीकों के उत्पादन में सहायक होते हैं। इस तकनीक का इस्तेमाल दशकों से पोलियो, रेबीज और इन्फ्लूएंजा के टीकों में किया जाता रहा है।



इन वेरो कोशिकाओं को विकास के बादपानी से धोया जाता है, रसायनों से भी, (तकनीकी रूप से बफर के रूप में जाना जाता है), कई बार इसे नवजात बछड़ा सीरम से मुक्त करने के लिए। इसके बाद ये वेरो कोशिकाएं वायरल ग्रोथ के लिए कोरोना वायरस से संक्रमित होती हैं।



वायरल ग्रोथ की प्रक्रिया में वेरो कोशिकाएं पूरी तरह नष्ट हो जाती हैं। इसके बाद इस बड़े वायरस को भी मार दिया जाता है (निष्क्रिय कर दिया जाता है) और शुद्ध किया जाता है। मारे गए इस वायरस का प्रयोग अंतिम टीका बनाने के लिए किया जाता है और अंतिम टीका बनाने में कोई बछड़ा सीरम का उपयोग नहीं किया जाता है। इसलिए अंतिम टीका (कोवैक्सीन) में नवजात बछड़ा सीरम बिलकुल नहीं होते हैं और बछड़ा सीरम अंतिम वैक्सीन उत्पाद का घटक नहीं है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।