मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

कोई गलती नहीं फिर भी सजा दी गई, यह निलंबन नियमों के खिलाफ: 12 सांसदों के निलंबन मामले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे

नई दिल्‍ली :'राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हम लगातार पिछले 6-7 दिनों से अपनी बात रख रहे हैं। हम अध्यक्ष से विनती कर चुके हैं कि हमारी क…

कोई गलती नहीं फिर भी सजा दी गई, यह निलंबन नियमों के खिलाफ: 12 सांसदों के निलंबन मामले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे
कोई गलती नहीं फिर भी सजा दी गई, यह निलंबन नियमों के खिलाफ: 12 सांसदों के निलंबन मामले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :'राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हम लगातार पिछले 6-7 दिनों से अपनी बात रख रहे हैं। हम अध्यक्ष से विनती कर चुके हैं कि हमारी कोई गलती नहीं है फिर भी हमे सजा दी गई है। फिर भी वो अपने निर्णय पर अड़े हुए हैं हम नहीं चाहते कि सदन ऐसे ही चले|



कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'हमने आज फिर से निलंबन का मुद्दा उठाया। हमने कहा कि निलंबन को वापस लिया जाए। लेकिन वो कह रहे हैं कि हमे मांफी मांगनी चाहिए। लेकिन हम किस चीज के लिए मांफी मांगे, क्या हमनें नियमों के खिलाफ कोई काम किया है? 



'राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'यह निलंबन नियमों के खिलाफ है और संविधान के आर्टिकल 95 के खिलाफ भी है|




12 राज्‍यसभा सांसद पूरे सेशन के लिए निलंबित

सोमवार 29 नवंबर, 2021 को सदन के पिछले सत्र में अनुशासनहीनता के आरोप में राज्यसभा के 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है| निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के छह, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो, सीपीआई का एक और शिवसेना के दो सांसद शामिल हैं।



उच्‍च सदन के जिन 12 सांसदों को सस्‍पेंड किया गया है उनके नाम- एल्‍मारम करीम (माकपा), फुलो देवी नेताम (कांग्रेस), छाया वर्मा (कांग्रेस), रिपुन बोरा (कांग्रेस), बिनोय विस्‍वाम (भाकपा), राजमणि पटेल (कांग्रेस), डोला सेन ( तृणमूल कांग्रेस), शांत छेत्री ( तृणमूल कांग्रेस), सैयद नासिर हुसैन ( कांग्रेस), प्रियंका चतुर्वेदी ( शिवसेना), अनिल देसाई (शिवसेना) और अखिलेश प्रसाद सिंह ( कांग्रेस) हैं| उपसभापति हरिवंश की अनुमति से संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस सिलसिले में एक प्रस्ताव रखा जिसे विपक्षी दलों के हंगामे के बीच सदन ने मंजूरी दे दी|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।