मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने पर बोले पीएम मोदी- जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उसे लगा दी आग

नई दिल्ली : किसान संगठन और विपक्ष के नेता लगातार कृषि कानून को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं| कृषि कानून (Agriculture Laws) के विरोध में किसान संगठन हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी समेत व…

इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने पर बोले पीएम मोदी- जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उसे लगा दी आग
इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने पर बोले पीएम मोदी- जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उसे लगा दी आग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : किसान संगठन और विपक्ष के नेता लगातार कृषि कानून को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं| कृषि कानून (Agriculture Laws) के विरोध में किसान संगठन हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी समेत विभिन्न जगहों पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं| रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर करने और उन्हें कानून बनाने के एक दिन बाद, पंजाब युवा कांग्रेस  के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उच्च सुरक्षा वाले इंडिया गेट इलाके में एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर अपना विरोध जताया|



 

कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधा| सोमवार को इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने की घटना को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उन्हें आग लगाकर ये  लोग अब किसानों को अपमानित कर रहे हैं| मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नमामि गंगे योजना के तहत उत्तराखंड में 6 बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन और जल जीवन मिशन के लोगो का अनावरण के दौरान ये बात कही|




कृषि कानूनों को लेकर पीएम मोदी ने कहा,देश की किसानों, श्रमिकों और देश के स्वास्थ्य से जुड़े बड़े सुधार किए गए हैं।इन सुधारों से देश का श्रमिक सशक्त होगा, देश का नौजवान सशक्त होगा, देश की महिलाएं सशक्त होंगी, देश का किसान सशक्त होगा। लेकिन आज देश देख रहा है कि कैसे कुछ लोग सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं|




पीएम मोदी ने कहा,''आज जब केंद्र सरकार, किसानों को उनके अधिकार दे रही है, तो भी ये लोग विरोध पर उतर आए हैं।ये लोग चाहते हैं कि देश का किसान खुले बाज़ार में अपनी उपज नहीं बेच पाए। जिन सामानों की, उपकरणों की किसान पूजा करता है, उन्हें आग लगाकर ये  लोग अब किसानों को अपमानित कर रहे हैं|




उन्होंने कहा कि,''इस कालखंड में देश ने देखा है कि कैसे डिजिटल भारत अभियान ने, जनधन बैंक खातों ने लोगों की कितनी मदद की है। जब यही काम हमारी सरकार ने शुरू किए थे, तो ये लोग इनका विरोध कर रहे थे। देश के गरीब का बैंक खाता खुल जाए, वो भी डिजिटल लेन-देन करे, इसका इन लोगों ने हमेशा विरोध किया| वर्षों तक ये लोग कहते रहें कि MSP लागू करेंगे, लेकिन किया नहीं। MSP लागू करने का काम स्वामीनाथन कमीशन की इच्छा के अनुसार हमारी ही सरकार ने किया|




उन्होंने कहा कि,'''आज ये लोग एमएसपी पर भी भ्रम फैला रहे हैं। देश में एमएसपी भी रहेगी और किसान को देश में कहीं भी फसल बेचने की आजादी भी रहेगी।  लेकिन ये आजादी कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं|इनकी काली कमाई का एक और जरिया समाप्त हो गया है। इसलिए इन्हें परेशानी हो रही है|4 वर्ष पहले का यही तो वो समय था, जब देश के जांबांजों ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया था। लेकिन ये लोग अपने जांबाजों से ही सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सर्जिकल स्ट्राइक का भी विरोध करके, ये लोग देश के सामने अपनी मंशा साफ कर चुके हैं|





उन्होंने कहा कि,''ये लोग न किसान के साथ हैं, न नौजवानों के साथ और न वीर जवानों के साथ। हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का लाभ सैनिकों को दिया तो उन्होंने इसका भी विरोध किया|भारत की पहल पर जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही थी, तो ये भारत में ही बैठे ये लोग उसका विरोध कर रहे थे जब सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण हो रहा था, तब भी ये लोग इसका विरोध कर रहे थे आज तक इनका कोई बड़ा नेता स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नहीं गया है|




पीएम मोदी ने कहा,'''पिछले महीने ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया है। ये लोग पहले सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर का विरोध कर रहे थे फिर भूमिपूजन का विरोध करने लगे। हर बदलती हुई तारीख के साथ विरोध के लिए विरोध करने वाले ये लोग अप्रासंगिक होते जा रहे हैं|




उन्होंने कहा कि,''वायुसेना कहती रही कि हमें आधुनिक लड़ाकू विमान चाहिए, लेकिन ये लोग उनकी बात को अनसुना करते रहे। हमारी सरकार ने सीधे फ्रांस सरकार से सीधे राफेल लड़ाकू विमान का समझौता कर लिया तो, इन्हें फिर दिक्कत हुई|भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमान आये और उसकी ताकत बढ़े, ये उसका भी विरोध करते रहे। लेकिन मुझे खुशी है कि आज राफेल भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ रहा है, अंबाला से लेकर लेह तक उसकी गर्जना भारतीय जांबाजों का हौंसला बढ़ रही है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।