लखनऊ: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस्तीफा दे सकते हैं| जानकारी के अनुसार, उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज रात 9:30 बजे देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रावत अपने इस्तीफे का एलान करेंगे|
उत्तराखंड CM के इस्तीफे की चर्चा पर बोले रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया,''जैसे यूपी, वैसे ही उत्तराखंड भी नहीं संभल रहा भाजपा से, घमासान मचा है। फटी जींस वाले तीरथ सिंह रावत भी गए। शीघ्र से शीघ्र निजात पाना चाहती है जनता, इन निकम्मी सरकारों से। क्या कहते हैं,आप ?:
रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप सिंह ने कहा,'' दोनों राज्यों में खनन व शराब माफिया की तूती बोलती है। महंगाई व बेरोजगारी ने आम आदमी का तेल निकल दिया है, हाहाकार मचा है। कोरोना कुप्रबंधन किसी से छुपा नहीं। यूपी में तो पीड़ित जनता अपनी आवाज भी नहीं उठा सकती, योगी सरकार पुलिस को सामने कर देती है|