मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Zila Panchayat Chairman Polls: कौन बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष?

बस्ती: बस्ती जिला पंचायत चुनाव होने में अब कुछ घंटे की शेष रह गये है. कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को होने वाले चुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. तीन बजे के बाद मतगणना होगी. पंचायत चुनाव में अब अधि…

Zila Panchayat Chairman Polls: कौन बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष?
Zila Panchayat Chairman Polls: कौन बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष? | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: बस्ती जिला पंचायत चुनाव होने में अब कुछ घंटे की शेष रह गये है. कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को होने वाले चुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. तीन बजे के बाद मतगणना होगी. पंचायत चुनाव में अब अधिकतर बातें साफ होती दिख रही है. भाजपा सपा पर भारी पड़ती दिख रही है. 



सूत्रों की मानें तो सपा रिस्क नहीं लेना चाहती है. जिसकी वजह से सपा बैकफुट पर है. नामांकन के दिन तक एमएलसी संन्तोष यादव सन्नी शहर में दहाड़ते रहे. नामांकन के बाद अब तक उनका चेहरा बस्ती में लोग देखने को तरस गये.  



 इसका असर प्रत्याशी के मनोबल पर पड़ा. नामांकन के दिन भारी-भरकम सपा नेताओं की फौज और कार्यकर्ताओं का हूजूम पर्चा वापसी के दिन से ही साइलेंट मोड पर दिख रहा है.



पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी की रणनीति के मुताबिक भाजपा को निर्विरोध नहीं होने दिया. सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी मतदान के दिन तक  भाजपा प्रत्याशी से दो-दो हाथ कर रहे है. दोनों दलों के समर्थकों के अपने-अपने दावे है. भाजपा जहां जीत के प्रति आश्वस्त दिख रही है. वहीं सपा नेताओं ने अपने जीत का दावा किया है.



जिला पंचायत अध्यक्ष सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी ने वीडियो साझा करके जिला पंचायत सदस्यों से वोट देने की अपील की| वीरेन्द्र चौधरी ने कहा,'' जैसा कि आप सभी सम्मानित सदस्य गण जान ही रहे होंगे कि मैं वीरेंद्र कुमार चौधरी समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष जिला पंचायत बस्ती का उम्मीदवार हूं.. किन्ही कारणों से आप सभी सम्मानित सदस्यों से मुलाकात नहीं कर सका किंतु आप सभी से सादर निवेदन है कि अपना अमूल्य मत देकर हमें विजयी बनाएं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।