नई दिल्ली: टेलीविजन चैनलों द्वारा चलाए जा रहे झूठी खबरों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया पर निशाना साधा है|कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि टेलीविजन चैनलों और सोशल मीडिया के जरिए लगातार झूठ फैलाया जा रहा है| जिसकी वजह से भारत अलग-थलग हो रहा है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा आज भारतीय समाचार माध्यमों के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी हितों ने कब्जा कर लिया है। टेलीविजन चैनलों, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और झूठी खबरों द्वारा एक नफरत भरी कहानी फैलाई जा रही है। झूठ का यह आख्यान भारत को अलग-थलग कर रहा है|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया,''आज भारतीय समाचार माध्यमों के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी हितों ने कब्जा कर लिया है।टेलीविजन चैनलों, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और झूठी खबरों द्वारा एक नफरत भरी कहानी फैलाई जा रही है|झूठ का यह Narrative भारत को अलग-थलग कर रहा है|
इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा मैं अपने वर्तमान मामलों, इतिहास और संकट को सत्य में रुचि रखने वालों के लिए स्पष्ट और सुलभ बनाना चाहता हूं।कल से, मैं आपके साथ वीडियो पर अपने विचार साझा करूंगा।