मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा, बोलीं-राजनीति मेरे लिए नहीं है,

Today’s (15 Feb, 2024) Breaking News in Hindi Live Updates:श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हमारे साथ NDA का कोई वास्ता नहीं है, ना ही हम आगे जाकर NDA के साथ आएंगे, इसकी कोई गुंज…

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा, बोलीं-राजनीति मेरे लिए नहीं है,
टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी को सौंपा इस्तीफा, बोलीं-राजनीति मेरे लिए नहीं है, | फ़ोटो: TVL News

Today’s (15 Feb, 2024) Breaking News in Hindi Live Updates:





श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हमारे साथ NDA का कोई वास्ता नहीं है, ना ही हम आगे जाकर NDA के साथ आएंगे, इसकी कोई गुंजाइश नहीं है, जहां तक INDIA गठबंधन को छोड़ने की बात है तो मैं साफ कर दूं कि INDIA गठबंधन के पास पहले से ही तीन सीटें हैं... हमारा मकसद आज भाजपा को रोकना है, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है... अगर INDIA गठबंधन का मकसद एक-दूसरे को कमज़ोर करना है तो हम इसपर बात कर सकते हैं लेकिन INDIA गठबंधन का मकसद भाजपा को कमज़ोर करना है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को कमज़ोर करके आपको क्या मिलाग।"




कोलकाता: तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने सांसद पद से इस्तीफा देना को लेकर कहा, "राजनीति मेरे लिए नहीं है, यहां(राजनीति) पर अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको उसका प्रचार करना होता है... राजनीत के साथ-साथ मैं एक अभिनेता के रूप में भी कार्य करती हूं, मेरा दायित्व दोनों तरफ एक समान बनता है, अगर कोई राजनीति में आता है तो आप काम करें या न करें आपको भला-बुरा कहा जाता है... मुझे जो परेशानी है उसे लेकर मैंने ममता बनर्जी से बात की है। जिस पार्टी ने मुझे आगे आने का मौका दिया मैं अपने इस्तीफे की जानकारी उन्हें पहले देना चाहती हूं... 2022 में भी मैंने एक बार अपने सांसद पद से इस्तीफे को लेकर दीदी से बात की थी, तब उन्होंने इसे नामंज़ूर कर दिया था... दीदी जो कहेंगी उसके बाद मैं आगे की प्रक्रिया को पूरा करूंगी।"





औरंगाबाद, बिहार: नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान(कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी) पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "बातचीत चल रही है। हर पार्टी की अपनी मजबूरियां होती हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी INDIA गठबंधन का हिस्सा रहे हैं और रहेंगे..."





श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में चुनाव और सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मुझे लगता है कि दोनों राज्यों में चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है, नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है।"







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।