मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मोदी सरकार को झटका, कृषि अध्‍यादेश के विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: मोदी सरकार के कृषि अध्‍यादेशों को लेकर एनडीए में ही घमासान मच गया है| कृषि अध्‍यादेशों को लेकर किसानों द्वारा हो रहे भारी विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा| हरस…

मोदी सरकार को झटका, कृषि अध्‍यादेश के विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा
मोदी सरकार को झटका, कृषि अध्‍यादेश के विरोध में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मोदी सरकार के कृषि अध्‍यादेशों को लेकर एनडीए में ही घमासान मच गया है|  कृषि अध्‍यादेशों को लेकर किसानों द्वारा हो रहे भारी विरोध के बीच केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा| हरसिमरत कौर बादल ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दिया।




अकाली दल प्रमुख ने इससे पहले लोकसभा में कहा कि खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर कृषि बिलों के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे देंगी, क्योंकि सरकार ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के चौतरफा विरोध के बावजूद कृषि से जुड़े दो और बिल लोकसभा में पेश कर दिए।




हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर इस्तीफे की पुष्टि की है| हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि,''मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने का गर्व।




शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल संसद में लाए गए कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार से इस्तीफा देंगी।




SAD के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा में कृषि विधेयक कड़ा विरोध किया| लोकसभा में अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल कृषि संबंधी विधेयकों के विरोध में सरकार से इस्तीफा देंगी|केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल मोदी सरकार में अकाली दल की एकमात्र प्रतिनिधि हैं






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।