नई दिल्ली: किसान बिल को लेकर राज्यसभा में रविवार को हुए हंगामे के चलते तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसदों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है| राज्यसभा में रविवार को हुए हंगामे की आग अब बिहार की राजनीत में भी पहुंच गई है| राज्यसभा में रविवार को हुए हंगामे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि,''विपक्ष के इस अपमानजनक बर्ताव का बिहार की जनता करारा जबाव देगी |
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि,''राज्यसभा उप सभापति हरिवंश जी के साथ राज्यसभा में कल जो अमर्यादित घटना हुई उससे पूरे बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंची है| बिहार की जनता करारा जबाव देगी|
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,और उप मुख्यमंत्री की उपस्थिति में, बिहार में घर तक फाइबर केबल नेटवर्क तथा राजमार्गों से जुड़ी 9 परियोजनाओं का शुभारंभ कर रहे थे|
इस दौरान सुशील मोदी ने कहा कि,''राज्यसभा उप सभापति हरिवंश जी के साथ राज्यसभा में कल जो अमर्यादित घटना हुई उससे पूरे बिहार की अस्मिता को ठेस पहुंची है। लोकतंत्र के मंदिर में जिस तरह का अमर्यादित व्यवहार किया गया वो निंदनीय है। विपक्ष के इस अपमानजनक बर्ताव का बिहार की जनता करारा जबाव देगी|
किसान बिल को लेकर राज्यसभा में रविवार को हुए हंगामे के चलते तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन ,संजय सिंह सहित आठ विपक्षी सांसदों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है | सरकार की ओर से विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के प्रस्ताव पेश किया गया था|
राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि ''मैं डेरेक ओ'ब्रायन का नाम लेता हूं कि सदन से बाहर जाएं। अगर कल मार्शल्स को सही समय पर नहीं बुलाया जाता तो उपाध्यक्ष के साथ क्या होता ये सोचकर मैं परेशान हूं| वेंकैया नायडू ने कहा कि ''डेरेक ओ'ब्रायन, संजय सिंह, राजीव सातव, के.के. रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और एलामरम करीम को एक सप्ताह के लिए सदन से निलंबित किया जाता है|
उन्होंने कहा, विपक्ष के जिन आठ सांसदों को निलंबित किया जा रहा है, उसमें तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव सातव, रिपुन बोरा और सैयद नजीर हुसैन शामिल हैं। इसके अलावा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के एलमरन करीम और केके रागेश को भी सदन से निलंबित किया जाता है।
नायडू ने कहा, इन सांसदों को उपसभापति के साथ दुर्व्यवहार करने की वजह से एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद वी मुरलीधरन ने कहा, निलंबित सदस्यों को सदन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। सदन गैर-सदस्यों की उपस्थिति के साथ काम नहीं कर सकता|फिलहाल,'' निलंबित सांसदों ने सदन छोड़ने से इनकार कर दिया है|