नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि,'सभी युवा साथियों को आने वाली परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी को त्योहारों की अग्रिम शुभकामनायें, साथ-साथ कोरोना के सम्बन्ध में जो भी नियमों का पालन करना उसमें कोई ढिलाई नहीं आनी चाहिये|
प्रधानमंत्री ने कहा कि, आने वाले कुछ महीने अधिकतर युवा साथियों की परीक्षाएं होंगी। आपको याद है ना - Warrior बनना है Worrier नहीं, हंसते हुए Exam देने जाना है और मुस्कुराते हुए लौटना है। किसी और से नहीं, अपने आप से ही स्पर्धा करनी है|अब तक एक लाख से अधिक विद्यार्थी, करीब 40 हजार पेरेंट्स और तकरीबन, 10 हजार टीचर भाग ले चुके हैं। आप भी आज ही पार्टिसिपेट कीजिये: प्रधानमंत्री
पीएम ने कहा कि,आने वाले कुछ महीने अधिकतर युवा साथियों की परीक्षाएं होंगी। आपको याद है ना - Warrior बनना है Worrier नहीं, हंसते हुए Exam देने जाना है और मुस्कुराते हुए लौटना है। किसी और से नहीं, अपने आप से ही स्पर्धा करनी है|पर्याप्त नींद भी लेनी है और टाइम मैनेजमेंट भी करना है। खेलना भी नहीं छोड़ना है, क्योंकि जो खेले वो खिले। रिविजन और याद करने के स्मार्ट तरीक़े अपनाने हैं, यानी, कुल मिलाकर इन एग्जाम में, अपने बेस्ट को, बाहर लाना है|