मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बंगाल में 5 वर्ष के लिए BJP सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं है कि वो टोलाबाजी कर सके और कटमनी ले सके: राजनाथ

दासपुर: पश्चिम बंगाल के दासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''पश्चिम बंगाल में 5 वर्ष के लिए भाजपा की सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं है कि वो…

बंगाल में 5 वर्ष के लिए BJP सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं है कि वो टोलाबाजी कर सके और कटमनी ले सके: राजनाथ
बंगाल में 5 वर्ष के लिए BJP सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं है कि वो टोलाबाजी कर सके और कटमनी ले सके: राजनाथ | फ़ोटो: TVL News

दासपुर: पश्चिम बंगाल के दासपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''पश्चिम बंगाल में 5 वर्ष के लिए भाजपा की सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं है कि वो टोलाबाजी कर सके और कटमनी ले सके|




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''ममता दीदी ने इन 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके|



राजनाथ सिंह ने कहा कि,''बंगाल के लोगों को यह उम्मीद थी कि ममता दीदी आएंगी तो बंगाल का विकास होगा और गरीबी और बेरोजगारी दूर होगी।  लेकिन ममताजी के आने के बाद गरीबी और बेरोजगारी पहले से भी अधिक बढ़ी हे।  पश्चिम बंगाल को वामपंथी दलों की सरकार ने और TMC की सरकार ने 45 वर्षों के अन्दर तबाह कर दिया है।



राजनाथ सिंह ने कहा कि,''ममता बनर्जी जी ने 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए अगर कुछ किया है तो केवल तबाही और इस तबाही के अलावा कुछ नही किया।  जबकि जब से मोदीजी केंद्र में आए है तब से उन्होंने पश्चिम बंगाल में सड़कों के निर्माण के लिए 25000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है और कई योजनाएँ चलाई हैं।





राजनाथ सिंह ने कहा कि,''आप एक बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर देखिए किसी माई  के लाल में हिम्मत नही है जो टोलाबाजी कर सके और कट मनी ले सकें।  मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार बनते ही कोई भी किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या नही कर पाएगा।मैं वामपंथी दलों के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ TMC के कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी कहना चाहता हूं यदि यहां BJP की सरकार बनेगी तो केवल भाजपा के कार्यकर्ताओं को ही हम सुरक्षा की गांरटी नहीं देंगे बल्कि सभी दलों के कार्यकर्ता यहाँ सुरक्षित महसूस करेंगे।




राजनाथ सिंह ने कहा कि,''ममता दीदी ने कहा था मां, माटी और मानुष। आज न मां सुरक्षित है, न मानुष सुरक्षित है और न ही पश्चिम बंगाल की माटी सुरक्षित है।  अभी हाल ही में ममताजी को थोड़ी चोट लगी जिसका आरोप उन्होंने भाजपा पर लगा दिया जबकि एजेंसियों ने कहा है कि उनकी सुरक्षा में कमी की वजह से उन्हें चोट लगी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।