मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

एंटीलिया केस में शामिल सभी लोगों की गहन जांच की जाएगी', किसी को बख्शेंगे नहीं: सीएम ठाकरे के आवास पर हुई बैठक के बाद बोले डिप्टी सीएम

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में सचिन वाजे पर एनआईए की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर बैठक हुई। सी…

एंटीलिया केस में शामिल सभी लोगों की गहन जांच की जाएगी', किसी को बख्शेंगे नहीं: सीएम ठाकरे के आवास पर हुई बैठक के बाद बोले डिप्टी सीएम
एंटीलिया केस में शामिल सभी लोगों की गहन जांच की जाएगी', किसी को बख्शेंगे नहीं: सीएम ठाकरे के आवास पर हुई बैठक के बाद बोले डिप्टी सीएम | फ़ोटो: TVL News

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में सचिन वाजे पर एनआईए की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर बैठक हुई। सीएम उद्धव ठाकरे ने अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' पर महाविकास अघाड़ी के तीनों घटक दलों के बड़े मंत्रियों की बैठक बुलाई है।




मुख्यमंत्री उद्धव के साथ इस बैठक में मुख्य सचिव, उप मुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री नितिन राउत, बालासाहेब थोरात, वर्षा गायकवाड़ और अशोक चव्हाण, जयंत पाटिल और राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले उपस्थित है। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार की सोमवार को बैठक हुई|




सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर हुई बैठक के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा,''कोई बात नहीं है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के राज्य प्रमुख सीएम उद्धव ठाकरे के साथ बैठक में थे। हम साथ काम कर रहे हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं, मैं पूरे महाराष्ट्र को बताना चाहता हूं|



डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा,''यह एमवीए ( Maha Vikas Aghadi) सरकार है। हम किसी की रक्षा नहीं करेंगे। गहन जांच की जाएगी। यहां तक कि अगर कोई किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित है, तो हम उनकी जांच करेंगे जैसा कि एटीएस द्वारा किया जा रहा है। हम हमेशा समय-समय पर समीक्षा बैठकें करते हैं| 



पवार ने कहा,'''आज सीएम ने बैठक में कहा कि हम इसमें शामिल सभी लोगों की जांच करेंगे और इसे महाविकास अघाड़ी के सभी दलों ने स्वीकार किया है| शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस एक होकर काम कर रहे हैं, हमारे बीच मतभेद नहीं है। सरकार किसी को बचाने की कोशिश करना नहीं चाहती है|




 डिप्टी सीएम अजीत पवार से जब पूछा गया कि क्या मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में परमबीर सिंह जारी रहेंगे, तो इस पर उन्होंने कहा,''जब तक और जब तक किसी के खिलाफ कुछ सबूत नहीं मिलते, तब तक हर कोई हमेशा की तरह अपने कर्तव्यों का पालन करता रहेगा|



मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा,'''सीएम ने विधानसभा में कहा कि अगर कोई गलत काम कर रहा है तो सरकार सबूत होने पर तत्काल फैसला लेगी। लेकिन सबूत होने तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार किसी की रक्षा नहीं करना चाहती|




बता दें ,'' मुंबई में 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार से विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया था| उसके बाद रविवार को एक अदालत ने सचिन वाजे को मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरे वाहन को रखने में उनकी भूमिका और भागीदारी के लिए 25 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया था।




सोमवार को मुंबई पुलिस पीआरओ एस. चैतन्य ने बताया स्पेशल ब्रांच के एडिशनल सीपी के आदेश पर पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को निलंबित कर दिया गया|




मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार और विस्टोफक सामग्री मामले की जांच कर एजेंसी NIA की पड़ताल से कई सवाल पैदा हो गए हैं| राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) इसकी जांच कर रही है कि क्या घटना वाली रात को गिरफ्तार  मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे घटनास्थल पर मौजूद थे| एनआईए जांच कर रही है कि जिस रात स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी की गई थी, उस रात एंटीलिया के पास पीपीई किट पहने सीसीटीवी में दिखा व्यक्ति सचिन वाजे था या नहीं| एनआईए के सूत्रों ने यह जानकारी दी है|




सूत्रों के मुताबिक स्कोर्पियो के मालिक मनसुख हीरेन से परिचित होने की जानकारी के बाद ही संदेह के घेरे में आए सचिन वाजे पर निगरानी रखी जाने लगी और मुंबई पुलिस मुख्यालय और आसपास की सीसीटीवी तस्वीरें भी खंगाली जाने लगीं हैं| मुंबई पुलिस मुख्यालय से बाहर जाने वाले दरवाजे के पास लगे CCTV कैमरे में वैसी ही इनोवा कार उस रात पुलिस मुख्यालय से निकलती हुई नजर आई जो ठाणे में दिखी थी| NIA को शक है कि वहां उसका नंबर प्लेट बदला गया और फिर स्कोर्पियो के साथ वही कार मुकेश अंबानी के घर के पा??? तक आयी थी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।