मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जब 'हनुमान' का राजनीतिक वध हो रहा होगा तो 'राम' खामोशी से नहीं देखेंगे: LJP Split से परेशान पासवान को PM मोदी से उम्मीद

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में मचे घमासान से परेशान चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद लगाई है। उन्होंने कहा है कि मैंने हनुमान की तरह प्रधानमंत्री जी का हर मुश्किल दौर में…

जब 'हनुमान' का राजनीतिक वध हो रहा होगा तो 'राम' खामोशी से नहीं देखेंगे: LJP Split से परेशान पासवान को PM मोदी से उम्मीद
जब 'हनुमान' का राजनीतिक वध हो रहा होगा तो 'राम' खामोशी से नहीं देखेंगे: LJP Split से परेशान पासवान को PM मोदी से उम्मीद | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में मचे घमासान से परेशान चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद लगाई है। उन्होंने कहा है कि मैंने हनुमान की तरह प्रधानमंत्री जी का हर मुश्किल दौर में साथ दिया, आज जब हनुमान का राजनीतिक वध करने का प्रयास किया जा रहा है, मैं ये विश्वास करता हूं कि ऐसे में राम खामोशी से नहीं देखेंगे। 



लोजपा के नेता चिराग पासवान ने कहा , मैंने शुरू से स्पष्ट किया कि मेरा गठबंधन BJP के साथ हुआ और मैं आज तक BJP के साथ खड़ा हूं। BJP के हर नीतिगत फैसले का मैंने समर्थन किया जबकि नीतीश जी ने इनके हर फैसले का विरोध किया। अब ये फैसला BJP को लेना है कि वो आने वाले समय में मेरा साथ देते हैं या नीतीश जी का|



चिराग पासवान ने कहा ,''मैंने हनुमान की तरह प्रधानमंत्री जी का हर मुश्किल दौर में साथ दिया, आज जब हनुमान का राजनीतिक वध करने का प्रयास किया जा रहा है, मैं ये विश्वास करता हूं कि ऐसे में राम खामोशी से नहीं देखेंगे|




उन्होंने कहा,'' हम लोगों का पक्ष इतना मजबूत है कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि पापा ने जो पार्टी अपने खून-पसीने से बनाई थी, उसका नाम और चिन्ह दोनों हमारे पास रहेंगे|





दरअसल,''राम विलास पासवान के निधन के एक साल के अंदर ही उनकी बनाई पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बंट गई है| एक गुट की कमान उनके बेटे चिराग पासवान के हाथों में है जबकि दूसरे गुट की कमान राम विलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस के हाथों में हैं| राम विलास पासवान के निधन के एक साल के अंदर ही उनकी बनाई पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बंट गई है| एक गुट की कमान उनके बेटे चिराग पासवान के हाथों में है जबकि दूसरे गुट की कमान राम विलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस के हाथों में हैं|




दोनों गुट का दावा है कि पार्टी का असली कमान उनके हाथों में है और वही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं| हालांकि मौजूदा समय में चिराग पासवान अपने ख़ेमे के इकलौते सांसद हैं|जबकि चाचा पशुपति कुमार पारस के गुट में पार्टी के पाँच सांसद हैं और इन लोगों के अनुरोध पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पशुपति कुमार पास को संसदीय दल के नेता के तौर पर स्वीकृति दे दी है|




LJP में घमासान तब शुरू हुआ, जब LJP के पांच सांसदों ने पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता चुन लिया और उसी रात लोकसभा में भी उन्हें संसदीय दल के नेता के तौर पर मान्यता मिल गई थी। वहीं अगले दिन मंगलवार को पारस गुट ने चिराग पासवान को LJP के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। पशुपति पारस चिराग पासवान के चाचा हैं और इस गुट में चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज भी शामिल हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।