मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

प्रियंका गांधी ढाल बनाकर आईं सामने, जब DND पर यूपी पुलिस ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आराधना मिश्रा ने कहा-अपनी जान जोखिम में डाल उनकी रक्षा करी

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ हुई हैवानियत को लेकर पूरे देश में रोष है| विपक्षी पार्टियां इस मामले में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को लगातार घेर रही ह…

प्रियंका गांधी ढाल बनाकर आईं सामने, जब DND पर यूपी पुलिस ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आराधना मिश्रा ने कहा-अपनी जान जोखिम में डाल उनकी रक्षा करी
प्रियंका गांधी ढाल बनाकर आईं सामने, जब DND पर यूपी पुलिस ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, आराधना मिश्रा ने कहा-अपनी जान जोखिम में डाल उनकी रक्षा करी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ हुई हैवानियत को लेकर पूरे देश में रोष है| विपक्षी पार्टियां इस मामले में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को लगातार घेर रही हैं| आज एक बार फिर पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस के लिए रवाना हुए,जब दिल्ली से  दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट(DND) फ्लाईवे के टोल प्लाज़ा पर पहुंचे तो हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ| हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 5 लोगों को  हाथरस जाने की अनुमति दे दी| इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज किया,इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं|




जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो प्रियंका गांधी ख़ुद गाड़ी से उतरकर अपने कार्यकर्ता को बचाने आ पहुंची यहां तक पुलिसवाले की लाठी भी पकड़ ली| उस वक्त प्रियंका की गाड़ी ठीक टोल के बैरियर पर थीं| वहां पर कुछ कार्यकर्ताओं ने जिद की अपने नेताओं के साथ जाने की| इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया| इसे देखकर  प्रियंका गांधी वाड्रा गाड़ी से उतरीं और उन्होंने तुरंत कांग्रेस नेता को बचाया| इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस की लाठियों से बचाया| इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस नेता को पुलिस की लाठियों से बचाते हुए सड़क के बीच से थोड़ा साइड में लेकर गईं और उन्हें बैठा दिया|




इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए हैं| प्रियंका गांधी वाड्रा खुद जमीन पर पड़े कार्यकर्ता को उठाने के लिए गईं| दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रियंका जी को भी लाठी मारी है| पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर ने ट्वीट कर कहा,''अपने कार्यकर्ता की हिफाजत करना वास्तविक नेता का धर्म है। और यह परम्परा रही है कांग्रेस की।  आज कमल किशोर जी की हिफाजत के लिए प्रशासन से भिड़ गयीं हमारी प्रभारी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी



कांग्रेस ने कहा,''जब श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी  ने देखा कि एक कार्यकर्ता पुलिसिया दमन से घायल हो गया है। तो तुरंत उन्होंने उसका हालचाल जाना और इलाज के लिए गाड़ी में अपने साथ बिठाया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा,''भाजपाई पुलिस द्वारा श्रीमती प्रियंका गाँधी और कांग्रेस नेताओं पर लाठीचार्ज ! कितना और अत्याचार करोगी योगी सरकार? कितनी और आवाज़ दबाओगे? कितना और लाठियों से पिटवाओगे? Hathras की पीड़िता को न्याय कब दिलवाओगे?




कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा,''श्रीमती प्रियंका गांधी जी जिस प्रकार कार्यकर्ताओं की जान की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल उनकी रक्षा करी| उन्होंने बता दिया और दिखा दिया कि नेता कैसा होता है.. जो जनता को साथ लेकर चलता है। ना कि सत्ता की धुन में आम जनता पर लाठियाँ बरसाने वाली भाजपा सरकार।

 



विश्वविजय सिंह 'ने कहा,'''प्रियंका गांधी जी के फौलादी इरादों को देखिये... यूपी सरकार की पुलिसिया तानाशाही  के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं के लिये ढाल बनकर खड़ी है। हमे अपने नेता पर गर्व है। कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने कहा,''प्रियंका जी को पार्टी के सभी कार्यकर्ता दीदी कहते है और आज उसी दीदी ने अपने भाइयों को अहंकारी योगी की पुलिस की लाठियों से बचाया है। दीदी आप संघर्ष करो हम आपके साथ है।




ललितेश पति त्रिपाठी 'ने कहा,''इसे ही संस्कार कहते हैं! जिस ज़िम्मेदारी के साथ ''प्रियंका गांधी जी ने अपनी परवाह किए बिना कांग्रेस कार्यकर्ता को अत्याचारी योगी प्रशासन की लाठियों से बचाया, हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। ये एक लम्हा काफ़ी था हमें यह बताने के लिए कि संघर्ष में हम अकेले नहीं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।