J&K: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला, एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल
श्रीनगर:जम्मू और कश्मीर में पुराने श्रीनगर शहर के सराफ कदल इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका है। पुराने श्रीनगर शहर (Old Srinagar city) में रविवार को आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलो…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
J&K: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला, एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल | फ़ोटो: TVL News
श्रीनगर:जम्मू और कश्मीर में पुराने श्रीनगर शहर के सराफ कदल इलाके में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका है। पुराने श्रीनगर शहर (Old Srinagar city) में रविवार को आतंकियों की ओर से सुरक्षाबलों पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गया| उन्हें पास के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है|
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया,''श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में आज शाम करीब 6:40 बजे पुलिस के गश्ती दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक हमला किया। हमले में एक पुलिसकर्मी सार्जेंट मेहराज अहमद और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गए। मामला दर्ज़ कर जांच की जा रही है|
अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम आतंकियों ने सराफ कदल इलाके में तैनात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर ग्रेनेड हमला कर दिया| इस हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल मेहराज अहमद और स्थानीय निवासी सरताज अहमद घायल हो गए। उन्हें पास के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।