मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जैसे ही 14 तारीख आई है विधानसभा सत्र की 'हॉर्स ट्रेडिंग की रेट अनलिमिटेड हो गई, बोले CM अशोक गहलोत-मॉनिटरिंग कौन कर रहा, सबको मालूम

जयपुर : राजस्‍थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'विधानसभा सत्र के लिए 14 अगस्‍त की तारीख तय होते ही हार्स ट्रेडिंग के रेट बढ़ने लगे हैं| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''ज…

जैसे ही 14 तारीख आई है विधानसभा सत्र की 'हॉर्स ट्रेडिंग की रेट अनलिमिटेड हो गई, बोले CM अशोक गहलोत-मॉनिटरिंग कौन कर रहा, सबको मालूम
जैसे ही 14 तारीख आई है विधानसभा सत्र की 'हॉर्स ट्रेडिंग की रेट अनलिमिटेड हो गई, बोले CM अशोक गहलोत-मॉनिटरिंग कौन कर रहा, सबको मालूम | फ़ोटो: TVL News

जयपुर : राजस्‍थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'विधानसभा सत्र के लिए 14 अगस्‍त की तारीख तय होते ही हार्स ट्रेडिंग के रेट बढ़ने लगे हैं| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''जैसे ही 14 तारीख आई है Assembly की, उसी वक्त से पहले जो पहली किश्त 10, दूसरी किश्त 15 की थी, आपको जानकर आश्चर्य होगा, अब अनलिमिटेड हो गई है, अब पूछा जा रहा रहा है- आप बताओ क्या चाहिए आपको? इसका मतलब 25 से हॉर्स ट्रेडिंग की रेट और बढ़ गई है। मॉनिटरिंग कौन कर रहा है, सबको मालूम है।




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''ये पूरा खेल डिले करने का इसलिए होता है, जिससे कि बीजेपी ने हॉर्स ट्रेडिंग करने का जो ठेका ले रखा है और बीजेपी के बिहाफ पर जो हमारी खुद की पार्टी के कुछ नेताओं ने ठेका ले रखा था, उसके माध्यम से हॉर्स ट्रेडिंग हुई है, सबको मालूम है। 'पूरा खेल बीजेपी का है और बीजेपी को जनता माफ नहीं करेगी...जनता सब देख रही है और बीजेपी को चाहिए, अमित शाह जी को चाहिए कि सरकार गिराने के इरादे छोड़ें, देश के अंदर उससे लोकतंत्र कमजोर होगा, जनता के जीवन को बचाना है, उसके लिए सबको लगना चाहिए।




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''आप बताइये कि क्या चुनी हुई सरकारों का काम सरकार गिराने का है या लोगों के जीवन को बचाने का है?कोरोना की महामारी भयंकर है, लोगों की जान जा रही है, उसके बावजूद भी ये लोग परवाह ही नहीं कर रहे हैं। इनको बजाय किसी का जीवन बचाने के 'सरकारें गिराओ, कांग्रेस मुक्त भारत बनाओ' ये चिंता है।





अनफॉर्चूनेटली हमारे कुछ साथी मानेसर, गुड़गांव में बैठे हैं, वो आते नहीं हैं। जबकि सबको मालूम है कि राजस्थान में किस प्रकार का राजनीतिक माहौल बना हुआ है। अगर वो कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आए हैं तो उनकी पहली ड्यूटी है कि वो सरकार के साथ में खड़े दिखें पब्लिक को भी।




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'मेरा मानना है कि मायावती जी जो बयानबाज़ी कर रही हैं, वो भाजपा के इशारे पर कर रही हैं। भाजपा जिस प्रकार से सीबीआई-ईडी-इनकम टैक्स का दुरुपयोग कर रही है,डरा रही है,धमका रही है, राजस्थान में क्या हो रहा है, सबको मालूम है...मायावती जी भी डर रही हैं उनसे, मजबूरी में वो बयान दे रही हैं।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।