जयपुर : बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों के कांग्रेस पार्टी में विलय पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'6 विधायकों ने अपनी मर्जी से विलय किया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,मेरा मानना है कि मायावती जी जो बयानबाजी कर रही हैं वो भाजपा के इशारे पर कर रही है। भाजपा ED, CBI का दुरूपयोग कर डरा रही है धमका रही है। मायावती जी भी उनसे डर रही हैं इसलिए मजबूरी में बयान दे रही हैं|
राजस्थान में सियासी संकट पर CM अशोक गहलोत ने कहा कि नेता लोग छिप छिप कर दिल्ली जाते थे और पूछने पर झूठ बोलते थे। हम इनमें से किसी को नहीं छोड़ेंगे सबको एक्सपोज़ करेंगे|
CM अशोक गहलोत ने कहा कि,''अनफॉर्चूनेटली हमारे कुछ साथी मानेसर, गुड़गांव में बैठे हैं, वो आते नहीं हैं। जबकि सबको मालूम है कि राजस्थान में किस प्रकार का राजनीतिक माहौल बना हुआ है। अगर वो कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आए हैं तो उनकी पहली ड्यूटी है कि वो सरकार के साथ में खड़े दिखें पब्लिक को भी।
उधर,''राजस्थान उच्च न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष, सचिव और बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों को राज्य में बहुजन समाज पार्टी के विधायकों के कांग्रेस पार्टी में विलय को लेकर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने उन्हें 11 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है।