जयपुर:राजस्थान के घमासान के बीच सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर साधा निशाना| सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,''10-12 साल में इतना कुछ पा गए, इसके बावजूद ऐसा किया जब मै बोलता था की एक षड्यंत्र हो रहा है सरकार को गिराने का तो कोई मानता नहीं था | हम जानते थे की निकम्मा है, कोई काम नहीं करता फिर भी हमने कभी उन्हें (सचिन पायलट) अध्यक्ष पद हटाने की कोशिश नहीं की|
CM अशोक गहलोत ने कहा कि, वह (सचिन पायलट) बीजेपी के समर्थन से पिछले 6 महीनों से साजिश रच रहे थे। किसी ने भी मुझ पर विश्वास नहीं किया जब मैं कहता था कि सरकार क??? गिराने की साजिश चल रही है। किसी को नहीं पता था कि इस तरह के निर्दोष चेहरे वाला व्यक्ति ऐसा काम करेगा। मैं यहां सब्जी बेचने के लिए नहीं हूं, मैं सीएम हूं|
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने उनको (सचिन पायलट) मान सम्मान दिया और वो व्यक्ति कांग्रेस की पीठ में छुरा भोकने को तैयार हो जाए| इन्होने (सचिन पायलट) मीडिया को अपने तरफ कर रखा था | यह (सचिन पायलट) लंदन से वकील कर रहे है, वकीलों की फीस इतनी ज्यादा है उसके पैसे कहा से आरहे है..? इनके साथ बहुत लोग मिले हुए हैं|
अशोक गहलोत ने कहा कि "एक छोटी खबर भी नहीं पढ़ी होगी किसी ने कि पायलट साहब को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाना चाहिए। हम जानते थे कि वो (सचिन पायलट) निकम्मा है, नकारा है, कुछ काम नहीं कर रहा है खाली लोगों को लड़वा रहा है| सचिन को कांग्रेस ने कम उम्र में बहुत कुछ दिया... सोनिया गांधी जी- राहुल गांधी ने उस पर बहुत विश्वास किया| उन्होंने कांग्रेस की पीठ में छुरा भोका|