जयपुर : बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों के कांग्रेस पार्टी में विलय पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'6 विधायकों ने अपनी मर्जी से विलय किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,''BJP ने TDP के 4 MPs को राज्यसभा के अंदर रातों रात मर्जर करवा दिया, वो मर्जर तो सही है और राजस्थान में 6 विधायक मर्जर कर गए कांग्रेस में वो मर्जर गलत है, तो फिर BJP का चाल-चरित्र-चेहरा कहां गया, मैं पूछना चाहता हूं? राज्यसभा में मर्जर हो वो सही है और यहां मर्जर हो वो गलत है?
मुख्यमंत्री ने कहा कि,गोवा में BJP ने कांग्रेस के 15 में से 10 MLAs दो तिहाई के आधार पर ले लिए। TDP के 4 MPs का राज्यसभा के अंदर BJP में मर्जर हो गया। राजस्थान में BSP के 6 के 6 MLAs पूरी पार्टी कांग्रेस के अंदर मर्जर कर गयी है। जब BJP का मर्जर सही तो यहां मर्जर गलत कैसे...? इसे क्या कहोगे..?
CM अशोक गहलोत ने कहा कि बहनजी को BJP ने आगे कर रखा है और उन्हीं के इशारे पर वो बयानबाजी कर रही हैं। BJP जिस प्रकार से CBI, ED, IT का दुरुपयोग कर रही है, सबको ही डरा रही है, धमका रही है, राजस्थान में क्या हो रहा है, सबको मालूम है, ऐसा तमाशा कभी देखा नहीं। वे उनसे डर रही हैं और मजबूरी में बयान दे रही हैं।