जयपुर: राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने राज्य की विधानसभा में बुधवार को अपना तीसरा बजट पेश किया| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य विधानसभा में राज्य का बजट 2021-22 पेश किया।
बेरोजगारी भत्ता 1000 रुपये बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से करीब 2 लाख युवा लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए राजीव गांधी युवा कोर का गठन होगा। 2500 राजीव गांधी युवा मित्रों का चयन होगा: बजट पेश करते समय राजस???थान के सीएम अशोक गहलोत
सड़को पर निर्माण काम कराया जाएगा जिसके लिए 1,425 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए जाएंगे। जयपुर में 700 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। ग्रामीण बस सेवा पिछली सरकार ने बंद कर दिया था उसे फिर से शुरू किया जाएगा: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
अगले साल से कृषि बजट अलग से पेश किया जाएगा। किसानों को 16,000 करोड़ के ब्याज मुक्त फसली ऋण दिए जाएंगे। मत्स्य पालकों और पशुपालकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना लागू की जाएगी: राज्य का बजट पेश करने के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
200 करोड़ की लागत से विभिन्न जिलों में मेगा फूड पार्क बनेंगे। 1000 किसान सेवा केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। कृषि पर्यवेक्षकों के 1000 नए पद सृजित होंगे। नई कृषि विद्युत वितरण कंपनी बनाई जाएगी। कृषि उपज मंडियों में 1000 करोड़ के कार्य होंगे|
राजस्थानी फिल्मों के निर्माण पर 25 लाख रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा और GST पर 100% छूट होगी। फिल्मसिटी के निर्माण के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग दी जाएगी। राजस्थानी फिल्म डेस्टिनेशन और राजस्थानी फ़िल्म प्रमोशन के लिए फिल्म प्रमोशन नीति लागू की जाएगी: बजट भाषण में राजस्थान के सीएम