मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अमित शाह रात-दिन, जागते-सोते हर वक्त सोचते है 'किस तरह मैं गवर्नमेंट को गिराऊं, CM गहलोत ने पूछा-चुनी हुई सरकारें यदि इस तरह से गिरने लगेंगी तो देश में डेमोक्रेसी कहां बचेगी?

जयपुर : गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'अमित शाह रात-दिन, जागते-सोते हर वक्त सोचते हो किस तरह मैं गवर्नमेंट को गिराऊं।उन्होंने पूछा,''चुनी हुई सरकारें यदि इस…

अमित शाह रात-दिन, जागते-सोते हर वक्त सोचते है 'किस तरह मैं गवर्नमेंट को गिराऊं, CM गहलोत ने पूछा-चुनी हुई सरकारें यदि इस तरह से गिरने लगेंगी तो देश में डेमोक्रेसी कहां बचेगी?
अमित शाह रात-दिन, जागते-सोते हर वक्त सोचते है 'किस तरह मैं गवर्नमेंट को गिराऊं, CM गहलोत ने पूछा-चुनी हुई सरकारें यदि इस तरह से गिरने लगेंगी तो देश में डेमोक्रेसी कहां बचेगी? | फ़ोटो: TVL News

जयपुर : गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'अमित शाह रात-दिन, जागते-सोते हर वक्त सोचते हो किस तरह मैं गवर्नमेंट को गिराऊं।उन्होंने पूछा,''चुनी हुई सरकारें यदि इस तरह से गिरने लगेंगी, तो देश में डेमोक्रेसी कहां बचेगी..?डेमोक्रेसी नहीं रहेगी तो देश का क्या होगा..?




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि,'अमित शाह जी का नाम मैं बार-बार इसलिए लेता हूं कि फोरफ्रंट पर वो ही आते हैं, कर्नाटक के लिए भी, MP के लिए भी, गोवा हो,मणिपुर हो,अरुणाचलप्रदेश हो,तो मजबूरी में कहना पड़ता है कि अमित शाह जी आपको क्या हो गया है? आप रात-दिन, जागते-सोते हर वक्त सोचते हो किस तरह मैं गवर्नमेंट को गिराऊं।




मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल करते हुए कहा कि,चुनी हुई सरकारें यदि इस तरह से गिरने लगेंगी, तो देश में डेमोक्रेसी कहां बचेगी? पूरे देश के अंदर डेमोक्रेसी बचाने का अभियान हम चला रहे हैं। डेमोक्रेसी बचे, पार्टियां आएंगी-जाएंगी, सरकारें बनेंगी-जाएंगी, व्यक्ति आएंगे जाएंगे, परंतु डेमोक्रेसी नहीं रहेगी तो देश का क्या होगा?





COVID-19 स्थित पर मुख्यमंत्री ने कहा कि,'मैं रोज कोविड पर वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं, विभागों को आदेश जारी हो रहे हैं, हमने कानून व्यवस्था की स्थिति संभाल रखी है। परन्तु साथ में सरकार बचाना जरूरी है, जनता हमारा साथ दे रही है| पिछले कई महीनों से हम कोरोना की जंग को लड़ने में लगे हुए हैं, अच्छे ढंग से लड़ी गई, लोग बहुत खुश हुए कि सरकार जो कर सकती है उससे अधिक कर रही है सबने मिलकर इस जंग को लड़ने का प्रयास किया, पूरे मुल्क में राजस्थान की तारीफ़ हुई। इलाज में हमने कोई कमी नहीं रखी। नए-नए प्रयोग हमारे सब सफल हुए। हमने टैस्टिंग की कैपेसिटी बढ़ा दी है। राजस्थान के अंदर मृत्युदर एक प्रतिशत से भी कम हो गई है, डबलिंग रेट बहुत कम है, रिकवरी रेट हमारे यहां पर शानदार है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।