मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अगर भाजपा कांग्रेस MLAs की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है तो मानेसर रिजॉर्ट में BJP सरकार के द्वारा हरियाणा पुलिस लगाकर SOG को क्यों रोका गया? :राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस…

अगर भाजपा कांग्रेस MLAs की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है तो मानेसर रिजॉर्ट में BJP सरकार के द्वारा हरियाणा पुलिस लगाकर SOG को क्यों रोका गया? :राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष
अगर भाजपा कांग्रेस MLAs की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है तो मानेसर रिजॉर्ट में BJP सरकार के द्वारा हरियाणा पुलिस लगाकर SOG को क्यों रोका गया? :राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष | फ़ोटो: TVL News

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज किया गया है।गुरुवार को कांग्रेस की ओर से कुछ ऑडियो टेप की बात सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, BJP नेता संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज कर लिया था। इसके अलावा कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा पर भी केस दर्ज किया गया था|




कांग्रेस की ओर से ऑडियो टेप जारी किया गया और दावा किया है कि इसमें मौजूद आवाज कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की है| इसी सिलसिले में शुक्रवार को एसओजी की टीम मानेसर स्थित रिसॉर्ट पहुंची थी| यह वही होटल है, जहां पायलट खेमे के विधायकों के ठहरने की बात सामने आई थी| 



जानकारी के मुताबिक, राजास्थान से आई टीम भंवरलाल शर्मा के खिलाफ वारंट लेकर आई थी और उनसे खरीद-फरोख्त और वायरल ऑडियो की सिलसिले में कुछ पूछताछ करना चाहती थी| हालांकि,''एसओजी टीम को इस होटल में पायलट खेमे के बागी विधायक नहीं मिले हैं| एसओजी विधायक के आवाज के नमूने रिकॉर्ड करने गई थी| उनके पास विधायक के खिलाफ वारंट भी था| एसओजी टीम को खाली हाथ मानेसर से लौटना पड़ा| 



आईपीएस अधिकारी विकास शर्मा की अगुवाई में एसओजी की टीम मानेसर के लिए रवाना हुई थी| शुक्रवार को मानेसर पहुंची एसओजी टीम को शुरू में रिसॉर्ट के अंदर नहीं जाने दिया गया| खैर घंटों चले इस हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद होटल से परमिशन मिलने के बाद SOG की टीम को अंदर जाने दिया गया, लेकिन उसके आधे घंटे बाद SOG की टीम खाली हाथ बाहर आ भी गई और खबर आई कि होटल में तो उन्हें कोई विधायक मिला ही नहीं|




 शनिवार (18 जुलाई) को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,''राजस्थान की SOG पुलिस को हरियाणा की भाजपा सरकार की पुलिस के द्वारा रोका गया और जब तक रोके रखा जब तक वहां पर ठहरे हुए विधायकों को वहां से चोर रास्ते से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं कर दिया गया। ये संविधान और कानून के खिलाफ है| डोटासरा ने पूछा,''अगर भाजपा कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है तो हरियाणा रिजॉर्ट में भाजपा की सरकार के द्वारा हरियाणा पुलिस लगाकर SOG को क्यों रोका गया











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।