मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट बीजेपी के साथ मिलकर सत्य को काफी परेशान किया , लेकिन पराजित नहीं कर पाए

जयपुर: राजस्थान की गहलोत सरकार की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं क्योंकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अभी तक मानने को तैयार नहीं हैं। पायलट की बगावत से राज्य सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।…

Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट बीजेपी के साथ मिलकर सत्य को काफी परेशान किया , लेकिन पराजित नहीं कर पाए
Rajasthan Political Crisis: सचिन पायलट बीजेपी के साथ मिलकर सत्य को काफी परेशान किया , लेकिन पराजित नहीं कर पाए | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान की गहलोत सरकार की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं क्योंकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अभी तक मानने को तैयार नहीं हैं। पायलट की बगावत से राज्य सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश कर रही है। इसी बीच मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक (सीएलपी) बुलाई गई है। जिसमें सचिन पायलट समेत उनके समर्थित विधायकों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि इसमें उनके शामिल होने की संभावना कम है। सूत्रों का कहना है कि पायलट मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़े हुए हैं।




Rajasthan Political Crisis:




सचिन पायलट को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। पायलट को हटाए जाने की घोषणा के कुछ देर बाद प्रियंका सोनिया के आवास 10 जनपथ पहुंचीं। माना जा रहा है कि दोनों ने राजस्थान के ताजा घटनाक्रम और आगे की रणनीति पर चर्चा की।



राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पुलिस अमले को सतर्क कर दिया गया है ताकि कानून व व्यवस्था के संकट जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हो। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, 'खुफिया जानकारी और राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए राज्य भर में पुलिस अमले को सतर्क किया गया है।' उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो।




राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और भाजपा नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा,मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री जी से और राज्यपाल से निवेदन करना चाहता हूं, ये सरकार आज के दिन अल्पमत की सरकार है, अगर केवल सरकार को टिकाए रखने के लिए मंत्रिमंडल के झुनझुने बांटने का काम करेंगे तो ये लोकतंत्र के साथ न्याय नहीं है|





सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,''आखिरकार मजबूरी में हाई कमांड को फैसला करना पड़ा क्योंकि काफी समय से भाजपा षड़यंत्र कर रही थी। हम जानते थे कि ये षड़यंत्र बहुत बड़ा है होर्स ट्रडिंग हो रही है। ये स्थिति उसी वजह से पैदा हुई है। हमारे कुछ साथी गुमराह होकर दिल्ली चले गए|



सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,''सचिन पायलट के हाथ में कुछ भी नहीं है, जो पूरा कुनबा है वो भाजपा के हाथ में खेल रहा है। रिजॉर्ट बुक किया गया है, सारी व्यवस्था भाजपा की है। जो टीम पहले मध्य प्रदेश में व्यवस्था कर रही थी वही टीम इस बार व्यवस्था कर रही है|उनका जो रवैया रहा है 6 महीने से "आ बैल मुझे मार" जैसा रहा है। रोज ट्वीट करना स्टेटमेंट देना। 




सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,'विधायकों के साथ मैंने कोई भेदभाव नहीं किया। सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से हटाने पर उन्होने कहा,खुशी किसी को नहीं है। पूरे प्रयास किए गए पर फिर भी देखा गया कि सौदे हो चुके हैं भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ चुकी हैं|




राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा सत्य वचन सचिन पायलट। आपने भाजपा के साथ मिलकर सत्य को काफी परेशान किया, लेकिन पराजित नहीं कर पाए न आगे कर पाएंगे । सत्यमेव जयते ।




राजस्थान कांग्रे??? के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, 'बिलकुल सही कह रहे हैं सचिन पायलट। जनता ने जिनको चुना है उनकी जीत है। भगवान उनको सदबुद्धि दे।'



कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता कि पायलट ने इतने वर्षों तक पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सचिन पायलट मेरे साथी ही नहीं बल्कि मित्र भी हैं। इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि इतने वर्षों में उन्होंने पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम किया है। उम्मीद करता हूं कि हालात संभाले जा सकते हैं। दुखद है कि बात यहां तक पहुंची।'






राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा,''अगर राज्य में गहलोत के पास बहुमत है तो क्या आवश्यकता आन पड़ी की वो अपने सारे विधायकों को पांच सितारा होटल में कैद रखे और वहां भी हर विधायक के कमरे के बाहर पुलिस का पहरा रखे,इससे स्पष्ट होता है कि गहलोत सरकार बहुमत खो चुकी है|




सचिन पायलट ने ट्वीट किया: "सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं" सचिन पायलट को राजस्थान के डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया है।





जयपुर: कांग्रेस कार्यालय से सचिन पायलट के नाम की तख्ती हटाकर गोविंदसिंह डोटासरा के नाम की तख्ती लगाई गई। गोविंदसिंह डोटासरा अब नए राज्य कांग्रेस अध्यक्ष होंगे।




कांग्रेस नेतृत्व ने सारे दरवाजे खुले छोड़कर खुले मन से कहा कि सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाये तो उसे भूला नहीं कहते। लेकिन सचिन पायलट और उनके  मंत्री साथी भाजपा के षड्यंत्र में फंसकर जनमत का अपमान कर रहे हैं; जो कि बिलकुल अस्वीकार्य है:कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला





जयपुर: राजभवन में सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। 



श्री सचिन पायलट जी, श्री विश्वेंद्र सिंह और  श्री रमेश मीणा जी को उपमुख्यमंत्री और मंत्री पद से हटाया जाता है| गोविंद सिंह डोटासरा जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया जाता है:कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला





जयपुर के फेयरमोंट होटल में चल रही कांग्रेस विधायक दल (CLP)की बैठक में उपस्थित 102 विधायकों ने मांग की है कि सचिन पायलट को पार्टी से हटा दिया जाना चाहिए: सूत्र 





राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने अपने दोनों विधायकों से तटस्थ रहने को कहा है। पार्टी ने दोनों विधायकों के लिए सदन में शक्ति परीक्षण के दौरान न तो कांग्रेस और न ही भाजपा के पक्ष में वोट देने का व्हिप जारी किया है। इसी बीच बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने एक वीडियो जारी किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान सियासी घटनाक्रम को देखते हुए बिटीपी विधायकों को कैद कर रखा है। मं जब अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुआ तो पुलिस ने राजकुमार रोत को कैद कर लिया और गाड़ी की चाबी भी पुलिस प्रशासन ने ले ली।






सूत्रों का कहना है कि सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक अगर बैठक में नहीं आते हैं तो पार्टी की तरफ से करवाई तय.. पार्टी स्पीकर से करेगी उनकी सदयस्ता रद्द करने की मांग| कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि अगर पायलट समर्थक विधायकों की सदस्यता रद्द होती है, उसके बाद भी गहलोत सरकार के पास है बहुमत|




सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है क्योंकि वो इतना अपमान करते हैं नौजवानों का उनको इतना नीचा दिखाते हैं उनसे इतनी ईर्ष्या रखते हैं...जब तक राहुल गांधी खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे कांग्रेस पाताल में चली जाएगी: भाजपा नेता उमा भारती, राजस्थान राजनीतिक संकट पर





ये सरकार जाए हमारी कोशिश रहेगी:भाजपा

सरकार और (कांग्रेस) पार्टी अंतर्विरोध और अंतर कला की शिकार थी नतीजा अपमानित होकर सचिन पायलट को कांग्रेस से अलग होना पड़ा। ये दुर्भाग्य है राजस्थान का कि उसकी जनता को ऐसा नेतृत्व मिला था। हम अपनी तरफ से फ्लोर टेस्ट की डिमांड नहीं कर रहे हैं| पहली बात तो ये कि ये सरकार जाए ये हमारी कोशिश रहेगी। दूसरा राजस्थान की जनता और लोगों के हित में जो होगा वही किया जाएगा। अगर आवश्यकता पड़ी तो आज दोपहर 12 बजे हम बैठेंगे और वर्तमान राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा करेंगे: राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया





घर सजाने का तस्सवूर तो बहुत बाद में है, पहले ये तो तय करो कि घर को बचाएं कैसें। घर सजाना तब जब घर बचेगा। कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप में नेगेटिविटी इतनी भरी हुई है कि उसका असर खुद उन्हें दिखाई पड़ रहा है: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राजस्थान राजनीतिक संकट पर




हम सचिन पायलट को दूसरा मौका दे रहे हैं,उनसे आज कीCLPबैठक में हिस्सा लेने को कहा है।उम्मीद है कि आज सभी विधायक आएंगे और नेतृत्व को एकजुटता देंगे।हम सभी राज्य के विकास के लिए काम करना चाहते हैं: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे




सचिन पायलट के बैठक में शामिल होने पर संशय बरकरार: सचिन पायलट के आज की विधायक दल की बैठक में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। उपमुख्यमंत्री के एक करीबी सूत्र का कहना है कि इस मामले के निपटारे के लिए हाईकमान की ओर से सही कदम नहीं उठाया गया है। हमें आश्वासन नहीं मिला है कि हमारी बातें सुनी जाएंगी या नहीं। सूत्रों की मानें तो पायलट ने संकेतों से साफ कर दिया है कि वो राज्य के नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं और इससे कम पर वे नहीं मानेंगे।





कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अहमद पटेल, पी चिदंबरम और केसी वेणुगोपाल ने कई बार सचिन पायलट से बात की है, लेकिन आज उनके विधायक दल की बैठक में शामिल होने की संभावना कम है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।





विधायक दल की बैठक से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे ने सचिन पायलट से बैठक में आने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं सचिन पायलट और उनके सभी साथी विधायकों से अपील करता हूं की वे आज की विधायक दल की बैठक में शामिल हों। कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों में अपना विश्वास जताते हुए कृपया अपनी उपस्थिति निश्चित करें व श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी के हाथ मजबूत करें।'







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।