जयपुर : राजस्थान उच्च न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष, सचिव और बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों को राज्य में बहुजन समाज पार्टी के विधायकों के कांग्रेस पार्टी में विलय को लेकर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने उन्हें 11 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी के छह विधायक चुनाव जीते थे और बाद में वे सभी कांग्रेस में शामिल हो गए थे| पार्टी के 6 विधायकों- आर गुढ़ा, लाखन सिंह, दीप चंद, जेएस अवाना, संदीप कुमार और वाजीब अली कांग्रेस में शामिल हो गए थे|
राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है| गुरुवार को CLP बैठक में मौजूद सूत्रों ने बताया राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल(CLP) की बैठक में विधायकों को बताया कि उन्हें 14 अगस्त(इस दिन से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है) तक जयपुर के फेयरमोंट होटल में रहना होगा। मंत्री अपने काम को पूरा करने के लिए सचिवालय जा सकते हैं|
राजस्थान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया,''हमारे परिवार के मुखिया गवर्नर साहब ने अब तारीख(14 अगस्त) दे दी है, अब कोई दिक्कत नहीं है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है, विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा और अगर कोई भी आदमी सरकार के बहुमत को चुनौती देगा तो सच्चाई सामने आ जाएगी| बता दें कि राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार रात 14 अगस्त से विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अशोक गहलोत सरकार को दी मंजूरी|